फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजाः खरना आज, जानिए चंडीगढ़ में कहां दे सकेंगे सूर्य को अर्घ्य?

Sat, 05 Nov 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डाला छठ के लिए शहर के मिश्रबाजार में सूप और दौरी की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
नहाय खाय के साथ शुक्रवार को छठ पूजा शुरू हो गई। आज खरना है तो जानिए कि चंडीगढ़ में लोग कहां पर जाकर सूर्य को अर्घ्य दे सकेंगे। लोग छठ पूजा समितियों की ओर से बनाए गए कृत्रिम सरोवरों के अलावा सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर रविवार को अर्घ्य प्रदान करेंगे। वहीं, पंचकूला में इसके लिए स्थायी घाट बनाया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हुए त्योहार पर व्रतियों ने सुबह स्नान कर चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाई। इसमें सेंधा नमक का प्रयोग किया गया। रविवार को पहला अर्घ्य ढलते सूर्य को और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। छठ पूजा समिति गांव रायपुर खुर्द के चेयरमैन और प्रधान नवलीन सिंह ने बताया कि शनिवार को छठ पूजा के अवसर पर अष्टयाम का आयोजन होगा।

यह 24 घंटे का अखंड कीर्तन होगा। शनिवार को खरना होगा। इसमें प्रति पूरा दिन बिना अन्न जल ग्रहण किए शाम में खीर फलों का प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना के बाद 24 घंटे का अखंड उपवास व्रती करती हैं।
विज्ञापन


छठ व्रतियों का न्यू लेक पर होगा स्वागत
बिहार परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि न्यू लेक पर बिहार परिषद की ओर भव्य आयोजन किया जाएगा। दस हजार लोगों के लिए दूध का प्रसाद तैयार किया जाएगा। बिहार परिषद के वालंटियर न्यू लेक पर तैयार होंगे।

शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उमा शंकर पांडेय ने बताया कि न्यू लेक स्थित छठ घाट पर आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया जाएगा। दूसरे अर्घ्य को सोमवार सुबह 10 हजार लोगों के लिए दूध और फल का प्रसाद का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए पंचकूला में बनेगा स्थायी घाट

छठ पूजा - फोटो : self
छठ पूजा के लिए अब पंचकूला सेक्टर-21 में जल्द ही स्थायी घाट बना दिया जाएगा। फिलहाल छठ पूजा के लिए घग्गर में अस्थायी घाट ही हैं। जहां छठ पूजा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पंचकूला की मेयर उपिंदर कौर अहलुवालिया ने कहा कि नगर निगम अगले वर्ष तक यहां पर स्थायी घाट तैयार करवा देगा।

फिलहाल छठ पूजा के लिए घग्गर पर विशेष घाट तैयार किए गए हैं। जिनकी सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पंचकूला की मेयर ने शुक्रवार को लिया। मेयर उपिंदर कौर अहलूवालिया ने कहा कि घग्गर नदी की सफाई का काम पूरा किया जा चुका है। यहां लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अस्थायी घाट बनाए जा चुके हैं।

मेयर ने कहा कि निगम की कोशिश है कि स्थायी घाट से श्रद्धालुओं को पूजा में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने छठ पूजा के लिए पंचकूला वासियों को शुभकामनाएं दी है।

छह और सात नवंबर को देंगे अर्घ्य
6 और 7 नवंबर को छठ पूजा के दिन हजारों लोग नदी के तट पर सूर्य को अर्घ्य देंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में यूपी, बिहार से जुड़े लोगों द्वारा यहां पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

एकता मंच के संयोजक एवं पूर्व पार्षद गौतम प्रसाद ने बताया कि इस साल 6 नवंबर को पहला अर्घ्य शाम को दिया जाएगा। 7 नवंबर की सुबह अर्घ्य दिया जाएगा। गौतम प्रसाद ने कहा कि घग्गर नदी में विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस आयोजन के दौरान विधायक पंचकूला ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें