फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में ऑपरेशन ईगल-2, 91 संदिग्ध काबू, 76 एफआईआर दर्ज

Sat, 21 Jan 2023 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बठिंडा में आपरेशन ईगल के तहत शनिवार को बठिंडा जोन के आईजी सुरिंदर पाल सिंह परमार और एसएसपी जे इलेनचेजियन खुद मैदान में उतरे और पुलिस फोर्स के साथ शहर के बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
पठानकोट में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के बीच, पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान ऑपरेशन ईगल-2 शुरू किया, जिसके तहत राज्य में आपराधिक और समाज विरोधी तत्वों की तलाश के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर सभी 28 पुलिस जिलों में यह ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस टीमों ने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध 76 एफआईआर दर्ज करने के साथ ही 91 व्यक्तियों को काबू किया है।

विज्ञापन


राज्य भर में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 281 रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर घेराबंदी करके तलाशी ली गई और पंजाब पुलिस मुख्यालय के एडीजीपी/आईजीपी रैंक के अधिकारियों को प्रत्येक पुलिस जिले में निजी तौर पर इस कार्रवाई की निगरानी के लिए तैनात किया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों से सटे 895 होटलों और सरायों की भी चेकिंग की और करीब 11939 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, जोकि रूपनगर में एसएसपी विवेक शील सोनी के साथ जिले में ऑपरेशन की निजी तौर पर निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि सभी सीपी/एसएसपी को इस कार्रवाई के लिए गजटेड अधिकारियों की निगरानी में जिला/शहर के सीलिंग प्वाइंटों पर ‘नाके’ लगाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करने के लिए कहा गया था। संदिग्ध व्यक्तियों की खोज के लिए राज्य भर में 315 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई थीं। इसके अलावा गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 5000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाले 462 हाईटेक नाके लगाए गए। ऑपरेशन के नतीजों के बारे में एडीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध 76 एफआईआर दर्ज करने के साथ ही 91 व्यक्तियों को काबू किया है।
विज्ञापन


नौ महीनों के दौरान 103 आतंकी गिरफ्तार
बीते 9 महीनों की प्राप्तियों का जिक्र करते हुए एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 30 आधुनिक राइफलें, 191 रिवाॅल्वर/पिस्तौल और 17 ड्रोन बरामद करके 103 आतंकवादियों को गिरफ्तार करके 15 आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने 555 गैंगस्टरों/अपराधियों की गिरफ्तारी, 2 को न्यूट्रालाइज (बेअसर) करके और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए 510 हथियार और 129 वाहन बरामद करके 140 गैंगस्टरों/अपराधिक मॉड्यूलों का भी पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि ऐसे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक राज्य में से नशे और गैंगस्टरों का सफाया नहीं हो जाता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें