फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वन रैंक वन पेंशन के नाम पर सैनिकों से धोखा'

Tue, 29 Jul 2014 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब (सेवा) ने सेक्टर 27 प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया है कि वन रैंक वन पेंशन के नाम पर उनके साथ धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन


यूपीए सरकार ने सिर्फ 500 करोड़ अलॉट किए। उसके बाद एनडीए सरकार ने मात्र एक हजार करोड़ रुपये पेंशन के लिए दिए। 22 लाख एक्स सर्विसमैन के लिए यह बजट बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता। दोनों ही सरकारों ने वन रैंक वन पेंशन की परिभाषा तक बदल दी।

सही मायने में दोनों ही सरकारों ने वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया है। इस बारे में सुप्रीमकोर्ट भी आर्डर दे चुका है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे अब चुप नहीं बैठने वाले। इसके लिए सभी एक्स सर्विसमैन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


सभी एसोसिएशन को एक छत के नीचे लेकर आएंगे। स्टेट प्रेसिडेंट कर्नल कुलदीप सिंह ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार भी उनके साथ भेदभाव कर रही है। चुनाव से पहले उन्होंने अपने मेनिफेस्टों में घोषणा पत्र में कई घोषणाएं की थी, लेकिन अब तक एक पर भी अमल नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों ही सरकारों को पूर्व सैनिकों के बारे में सोचना चाहिए। इस मौके पर हरजिंदर सिंह खैरा, नायब सिंह, गुरबख्श सिंह, हाकिम सिंह, कुलवंत सिंह, फतेह सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें