फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी में वर्षों से कई मामले लटके, अधिकारी पार्षदों के साथ करेंगे बैठक, अब पहले ही मुद्दों की सूची तैयार करके लाना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा शहर के पार्षदों के साथ लंबित मुद्दों पर बैठक कर रहे हैं। अब तक एक से 20 वार्ड तक के पार्षदों के साथ बैठक हो चुकी है। बैठकों की यह कड़ी अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में भी शुरु होगी। परिदा ने निर्देश दिए हैं कि बोर्ड में लंबित पड़े विभिन्न मुद्दों को खत्म करने के लिए बोर्ड के अधिकारी व पार्षदों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

प्रशासन के विभिन्न विभागों में पार्षदों के लंबित कामों को लेकर मनोज परिदा दो बैठकें कर चुके हैं। पहली बैठक 8 मार्च हो हुई थी, इसमें वार्ड नंबर-1 से 10 तक के पार्षद शामिल हुए थे। इसके बाद दूसरी बैठक 8 अप्रैल को हुई, जिसमें वार्ड नंबर-11 से 20 तक के पार्षदों ने अपने कामों के बारे में बताया। इस बैठक में कई ऐसे मुद्दे उठे थे, जो न तो प्रशासन से संबंधित थे और न ही नगर निगम से जुड़े थे। कई मुद्दे लोगों के घरों से जुड़े हुए थे, जिनमें घरों की मरम्मत, बोर्ड की सोसाइटियों में सुविधाओं का अभाव, नीड बेस चेंज, स्मॉल फ्लैट्स में रहने वाले लोगों की समस्याएं आदि थीं।
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि बोर्ड से संबंधित कई ऐसे मुद्दे हैं, जो वर्षों से लटके हुए हैं और उन्हें जल्द सुलझाने की जरूरत है, इसलिए क्योंकि वह सीएचबी के चेयरमैन भी हैं, वह सभी पार्षदों के साथ सीएचबी के मुद्दों पर एक अलग बैठक बुलाएंगे। इस बैठक में सीएचबी के सभी अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि मौके पर ही मामलों का निपटारा हो सकें और जिन मुद्दों पर फैसला नहीं होगा, उसे एक कमेटी बनाकर जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मनोज परिदा ने पार्षदों से कहा है कि वह सीएचबी से जुड़े सभी मुद्दों की सूची बनाएं और उन्हें सौंपें, इसके बाद बैठक में इन पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में वार्ड नंबर-21 से 26 तक के पार्षदों के साथ भी एक बैठक मनोज परिदा करेंगे, संबंधित पार्षदों को लंबित कामों की सूची बनाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें