फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के मुद्दे पर बीरेंद्र सिंह का बयान

Mon, 15 Sep 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलेवा/उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे चुनाव कहां से लड़ना है इसका फैसला मुझे नहीं पार्टी हाईकमान को करना है और पार्टी हाईकमान मुझे जहां से चुनाव लड़ने को कहेगी मैं वहीं से चुनाव लडूंगा।
विज्ञापन


पार्टी ने जींद जिले की पांचों विधानसभा सीटों में से सबसे पहले उचाना विधानसभा क्षेत्र की सीट की घोषणा करते हुए प्रेमलता को यहां से प्रत्याशी घोषित कर मेरा मान-सम्मान बढ़ाया है।

बीरेंद्र सिंह रविवार को अलेवा तथा उचाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ भिवानी के सांसद धर्मबीर तथा उनकी पत्नी प्रेमलता भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता का कांग्रेस से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है। इसलिए अब केंद्र के बाद प्रदेश में भी भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

भिवानी के सांसद धर्मबीर ने बीरेंद्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह ने कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की। बीरेंद्र सिंह ने सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया।
विज्ञापन


उचाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता ने कहा कि यह मेरा पहला चुनाव है। पहला चुनाव होने के कारण में काफी उत्साहित हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें