फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर संपत नेहरा और उसके साथियों के खिलाफ आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चार साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में जिला अदालत ने गैंगस्टर संपत नेहरा और उसके साथियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अब आठ सितंबर से मामले का ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मामला 31 दिसंबर, 2016 का है। नेहरा और उसके तीन साथियों सुधीर कुमार, शिव और विजय कुमार के खिलाफ सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-341, 307, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा-25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मोहाली निवासी संदीप की शिकायत के मुताबिक घटना वाले दिन शाम करीब 5.50 बजे वह जेसीबी मशीन के स्पेयर पार्ट्स लेने कार से मनीमाजरा जा रहा था। सेक्टर-19/27 लाइट प्वाइंट पार करते समय उसने देखा कि नेहरा और उसके साथी कार का पीछा कर रहे हैं। उसने अपनी कार सेक्टर-27डी की तरफ मोड़ ली। संपत और उसके दोस्तों ने कार का रास्ता रोक गोली चला दी। गोली संदीप को न लगकर कार में जा लगी। इसके बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें