फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम से पूछा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा कहां गया?

Wed, 27 Sep 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद के घर पहुंचने से पहले युकां वर्कर्स को रोका
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में लड़कियों पर हुए लाठीचार्ज पर भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-7-8 के चौक से सांसद किरण खेर के घर की ओर से बढ़ने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसपी सतीश कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बीरेंदर ठाकुर ने कहा कि भारत में नवरात्र में लड़कियों की पूजा की जाती है, लेकिन यहां भाजपा के राज में उत्तरप्रदेश में लड़कियों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ युवा कांग्रेस यहां एकत्रित होकर सांसद किरण खेर से पूछना चाहती  है कि बीजेपी का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारा कहां गया। क्या यह नारा भी बाकी वादों की तरह एक जुमला था।

बीरेंदर ने कहा कि क्या बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की लड़कियां प्रधानमंत्री से नहीं मिल सकतीं। आज देश का युवा रोजगार के लिए मोहताज है, प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा भी जुमला साबित हुआ। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के उप प्रधान संजीव बिरला, महासचिव मनोज सिहान, अभिषेक शैंकी, जानू मलिक, आशीष गजनवी, संदीप सिंह हनी, गौरव वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, अश्वनी बहोत, विनायक बांगिया, सौरभ ढिल्लों, अंशुल चौहान, धीरज गुप्ता, राम मेहर इंदौरा, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें