चंडीगढ़ के सेक्टर 19-डी के गुरुद्वारा साहब के पास रविवार को युवा कांग्रेस की नेत्री प्रीति केसरी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए किया गया। इस मौके पर कुछ लोग अपने पीठ पर लोकतंत्र की हत्या और डोंट किल डेमोक्रेसी लिखवा कर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
हरमेल केसरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र को समाप्त करने पर तुली हुई है। लेकिन कांग्रेस इसे समाप्त नहीं होने देगी। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रीति केसरी ने कहा कि हमारा संघर्ष इसलिए हो रही है कि जिन लोगों ने हमारे देश को आजाद कराया था लोकतंत्र की बहाली की थी लोकतंत्र को लाने के लिए जिन्होंने कुर्बानियों की थी। उस लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।