फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के आसार, बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है

Sat, 11 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते शुक्रवार को भी चंडीगढ़ में बारिश हुई। वीरवार  रात में करीब 1.1 एमएम बारिश हुई, जबकि शुक्रवार को दिन में करीब 2.1 एमएम बरसात हुई। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


चेतावनी जारी की गई है कि अगले 48 घंटे के भीतर हरियाणा, पंजाब सहित चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। पिछले दो दिन से मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

  हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वीरवार रात का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी तापमान में कमी आ सकती है। अगले तीन दिन 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें