चंडीगढ़ के सभी शराब के ठेकों की नीलामी इस बार ऑनलाइन करने की तैयारी है। 31 मार्च तक फाइनल होगी नई नीति। आबकारी एवं कराधान विभाग का ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए इन दिनों नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) से मीटिंग का दौर चल रहा है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। चंडीगढ़ में इस समय 48 ग्रुप और 99 शराब के ठेके हैं। कई ग्रुप के पास एक से अधिक ठेके भी हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ठेकेदारों से मीटिंग भी कर रहा है।
विभाग आबकारी नीति में भी कुछ बदलाव करने जा रहा है। 31 मार्च तक नई नीति फाइनल हो जाएगी। 1 अप्रैल से नई नीति लागू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि नीति में ऑनलाइन प्रक्रिया को वरीयता दी जा रही है। इसके लिए ठेकेदारों से भी सुझाव लिए गए हैं।