फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ‘निष्ठा’ से चंडीगढ़ को किया जाएगा नशामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में नशामुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस ने निष्ठा बुकलेट का अनावरण किया। यह पुस्तिका चंडीगढ़ को नशामुक्त शहर बनाने की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन के प्रयासों का एक संग्रह है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने नशा मुक्ति एक्सप्रेस को पंजाब भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरोहित ने निष्ठा बुकलेट का अनावरण किया। नशामुक्ति एक्सप्रेस शहर का दौरा करेगी और नागरिकों को आकर्षित करने के लिए चिन्हित स्थानों पर तैनात की जाएगी। वाहन के अंदर और बाहर आकर्षक डिजाइन तैयार किए गए हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्प्रभावों, नशे की लत के संकेतों और मदद लेने के तरीके के बारे में सूचित करना है। नशे की लत पर काबू पाने के लिए मदद मांगने वालों को सहायता और संसाधनों के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिसकर्मियों की एक समर्पित टीम को वाहन पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

निष्ठा बुकलेट को सभी सरकारी कार्यालयों में कॉफी टेबल बुकलेट के रूप में रखा जाएगा और ऑनलाइन भी प्रकाशित किया जाएगा। बुकलेट में शहर में ''ड्रग डिमांड रिडक्शन'' की दिशा में चंडीगढ़ प्रशासन के प्रयासों को प्रदर्शित किया गया है, ताकि नशे की मांग को पूरी तरह से कम किया जा सके। समारोह में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, डीजीपी प्रवीर रंजन मौजूद रहे। उन्होंने इस तरह की पहल के लिए समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, चंडीगढ़ प्रशासन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों को अपने साथियों और बच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने और नशा मुक्त भारत की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इन नंबरों पर मांग सकते हैं मदद
नशामुक्ति के लिए लोग प्रशासन द्वारा जारी किए गए विभिन्न नंबरों पर फोन कर मदद मांग सकते हैं। इनमें
नेशनल डी-एडिक्शन टोल फ्री हेल्पलाइन (14446), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लिए फोन नंबर +91-9417773344 और एंटी-ड्रग पुलिस डिपार्टमेंट व्हाट्सएप नंबर +91-7087239010 जारी किए गए हैं। इन्हें एक्सप्रेस और बुकलेट के माध्यम से प्रचारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें