फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपे चंडीगढ़वासी, गुरुवार रहा सीजन का सबसे सर्द दिन, 21 दिसंबर तक राहत नहीं

Fri, 18 Dec 2020 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से गुरुवार को भी चंडीगढ़वासी कांपते नजर आए। पूरे दिन ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को दिन का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। गुरुवार दिन का तापमान इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को दिन का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन


दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार का दिन कोल्ड डे की श्रेणी में आता है। कोल्ड डे उस स्थिति को कहते हैं, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा हो और लगभग दो से तीन दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहे। विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर तक ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान स्थिर बना रहेगा, जबकि रात के तापमान में और गिरावट के आसार हैं।


इसलिए ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
दरअसल, पिछले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने पर अब उत्तर पश्चिम हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। यह हवाएं अपने साथ बर्फ की ठंडक ला रही हैं। अब इन हवाओं को रोकने के लिए एक मौसमी सिस्टम की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते चार से पांच दिन में कोई पश्चिमी विक्षोभ भी आता नहीं दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ आने से ये हवाएं रुक जाती हैं या फिर इनकी दिशाओं में परिवर्तन आ जाता है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में बनने वाले मौसमी सिस्टम भी इन हवाओं को रोकने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन दोनों ही जगह कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है।

आज दिन में यह रही तापमान की स्थिति

  • समय                     तापमान
  • सुबह 8.30 बजे          6.6 डिग्री सेल्सियस
  • सुबह 11.30 बजे        8.6 डिग्री सेल्सियस
  • दोपहर 2.30 बजे        13.6 डिग्री सेल्सियस
  • शाम   5.30 बजे         11.8 डिग्री सेल्सियस
रात का तापमान नीचे आएगा, शीतलहर भी चलेगी
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 दिसंबर तक ठंड से कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि आसपास कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। बर्फीली हवाओं का आना जारी रहेगा। कुछ जगहों पर शीतलहर चल सकती है। धुंध में थोड़ी राहत मिल सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। सबसे अधिक तापमान रात तीन बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक रहता है। ऐसे में लोगों को इस समय बाहर निकलते वक्त एहतियात बरतनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें