फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में चंडीगढ़, विजिबिलिटी काफी कम... आगे ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 29 Dec 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोहरा इतना घना था कि वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतें आईं। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तापमान तो स्थिर रहेगा लेकिन कोहरा बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ शुक्रवार को दूसरे दिन भी घने कोहरे में लिपटा रहा। गुरुवार को सीजन की सबसे घना कोहरा गिरा था। शुक्रवार को भी विजिबिलिटी काफी कम रही। कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक दिखा।  

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतें आईं।  मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शहर में अगले दो दिन तापमान स्थिर रहेगा लेकिन कोहरा बढ़ेगा। मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में धूप निकली रहेगी लेकिन सुबह और शाम को गलन वाली सर्दी महसूस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।  

अगले चार दिनों का तापमान
तारीख          अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

30 दिसंबर             19                     10
31 दिसंबर             19                      9
01 जनवरी            20                       9
02 जनवरी            20                       9

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें