फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather News: चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Wed, 29 Jun 2022 09:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर बुधवार सुबह की बरसात ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह पंजाब और हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में मौसम सुहाना हो गया है। ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली) में सुबह की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मगर दफ्तरों को जाने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। आसमान में घने काले बादल छाए हैं। 

विज्ञापन


इस बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में हमेशा 30 जून तक मानसून आ जाता है। इस बार हालात कुछ ऐसे बन रहे थे कि दो जुलाई के बाद मानसून आने की संभावना थी। हालांकि 24 घंटे में आए मौसम में बदलाव के बाद मानसून ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी है। इस बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 

मंगलवार को भी चंडीगढ़ में बादल छाए रहे लेकिन हवा न चलने की वजह से मौसम काफी गर्म रहा। उमस के कारण लोग बेहाल रहे। इसकी वजह से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पंचकूला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर बुधवार सुबह की बरसात ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें