फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ ट्रैफिक एसपी का पद अब भी खाली, अश्विन शैण्वी ने किया इंकार

Tue, 13 Dec 2016 12:44 AM IST
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर अश्विन शैण्वी ने प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ जाने से इंकार कर दिया है। अश्विन शैण्वी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस बात के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन


शैण्वी के इंकार करने के बाद यूटी कैडर में ट्रैफिक एसएसपी के लिए नए नाम पर मंथन शुरू हो चुका है। आईपीएस अधिकारी मनीष चौधरी को केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ ट्रैफिक एसपी की कमान सौंपी थी। मनीष चौधरी ने अपना कार्यकाल यहां पर बखूबी पूरा किया। उसके बाद उन्होंने यहां पर सेवा विस्तार के तहत भी काम किया। मई माह में मनीष चौधरी चंडीगढ़ ट्रैफिक एसपी के पद से रिलीव हो गए थे। इसके बाद उन्होंने हरियाणा काडर में यमुनानगर में एसपी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया। तब से चंडीगढ़ में ट्रैफिक एसपी का पद रिक्त है। 

हरियाणा सरकार ने पद रिक्त होने के बाद तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल केंद्र को भेजा था। इसमें अश्विन शैण्वी के साथ दो नाम और शामिल किए गए थे। यूटी प्रशासन ने अश्विन शैण्वी  के नाम अनुमोदित किया था, लेकिन उन्होंने चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति के लिए अपनी असहमति जता दी है। उनके मना किए जाने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन, हरियाणा सरकार से इस बाबत दोबारा पैनल की मांग करेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री की सहमति से हरियाणा सरकार तीन अन्य नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेजेगी। चंडीगढ़ में नई नियुक्ति के लिए हरियाणा के कई आईपीएस अफसर दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें