फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: लेबर रूम की गुणवत्ता सुधार के लक्ष्य में चंडीगढ़ बना विजेता, स्मॉल स्टेट कैटेगरी में पाया अव्वल स्थान 

Fri, 17 Sep 2021 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रसव कक्ष और प्रसूति ओटी में गुणवत्ता सुधार पहल के लिए लक्ष्य कार्यक्रम शुरू किया है। जिसका उद्देश्य प्रसवोत्तर और तत्काल प्रसवोत्तर अवधि के दौरान माताओं और नवजात शिशु की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसव कक्ष और प्रसूति ओटी की गुणवत्ता सुधारने में चंडीगढ़ ने देश के छोटे प्रदेशों की श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी की गई रैंकिंग में चंडीगढ़ को स्मॉल स्टेट कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय, राज्य स्तरीय और केन्द्र स्तरीय समिति के दिशा निर्देशों के अनुसार मानकों का अनुपालन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि लक्ष्य के लिए चंडीगढ़ के चार अस्पतालों को चिह्नित किया गया था। जिसमें जीएमएसएच 16, मनीमाजरा, सेक्टर 22 व सेक्टर 45 के सिविल अस्पताल शामिल हैं। इन चारों अस्पतालों ने प्रसव कक्ष के ओवर ऑल रैंकिंग में 94 और प्रसूति ओटी में 90 अंक प्राप्त करके यह जीत दर्ज की है।

लक्ष्य योजना का उद्देश्य
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रसव कक्ष और प्रसूति ओटी में गुणवत्ता सुधार पहल के लिए लक्ष्य कार्यक्रम शुरू किया है। जिसका उद्देश्य प्रसवोत्तर और तत्काल प्रसवोत्तर अवधि के दौरान माताओं और नवजात शिशु की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है।
विज्ञापन


इन बिन्दुओं पर मिले अंक
- लेबर रूम मानकीकरण दिशा निर्देशों के अनुसार लेबर रूम का पुनर्गठन और उन्नयन
- केस लोड के अनुसार मैटरनिटी ओटी का उन्नयन
- उपकरण और फर्नीचर की खरीद
- प्रसूति की उच्च निर्भरता इकाई का निर्माण
- योजना/वास्तुकला सलाहकारों की सेवाएं
- लेबर रूम और ओटी के लिए अतिरिक्त योग्य कर्मचारी
- आईटी उपकरण और सॉफ्टवेयर
- साइनेज, आईईसी, डिस्प्ले।
- सुधार योजना, प्रशिक्षण सहायता, जेएसएसके के तहत गर्भवतियों को लाभ।

लक्ष्य योजना में हमारी सफलता का श्रेय डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और अथक प्रयास को जाता है। उन्हें इस जीत केलिए बधाई और शुभकामनाएं। - डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य 

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें