फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामनेल्थ गेम्स- 2022 में शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी चंडीगढ़ को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी शहर को मिली है। जनवरी 2022 में आयोजित होने वाली शूटिंग चैंपियनशिप पहले बर्मिंघम (लंदन) में होना तय थी। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने इसमें बदलाव करते हुए भारत को चुना। इसके बाद चंडीगढ़ शूटिंग एसोसिएशन के प्रयास से इसके शहर में होने की घोषणा की गई। इसका फायदा शहर के उभरते युवा शूटरों और इंटरनेशनल खिलाड़ियों को मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही तैयारियां शुरू करेगा। इंटरनेशनल स्तर की चैंपियनशिप के लिए वर्ल्ड क्लास की शूटिंग रेंज का होना जरूरी है। प्रशासन सेक्टर-25 शूटिंग रेंज को जल्द अपग्रेड करने के साथ सारंगपुर शूटिंग रेंज को भी तैयार करेगा। इस चैंपियनशिप के लिए एक साथ 60 से 80 टारगेट प्वाइंट होना जरूरी हैं। निशानेबाजी के ज्यादातर मुकाबले शूटिंग रेंज सेक्टर 25 में होंगे। इसे अपग्रेड करने के 5 करोड़ रुपये पास किए गए हैं। सारंगपुर शूटिंग रेंज को भी जल्द तैयार करना पड़ेगा क्योंकि शूटिंग रेंज सेक्टर 25 में शॉटगन इवेंट के लिए टारगेट प्वाइंट नहीं है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 शूटिंग रेंज 300 मीटर और 1000 गज चैंपियनशिप के लिए बेहतर है, लेकिन विभाग को 50, 10 और 25 मीटर शूटिंग रेंज को अपग्रेड करना पड़ेगा। अभी यहां पर वर्ल्ड क्लास सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें