चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को अब पीपीपी के तहत वर्ल्ड क्लास का बनाया जाएगा। यह हमारी टॉप प्रायोरिटी है। यह बात रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कही। वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चार नई परियोजनाओं के साथ चार सुविधाओं का शुभारंभ करने आए थे।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का यह वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट नार्दन रेलवे जीएम एके पुथिया के देखरेख में पूरी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा। यह चंडीगढ़ की जनता से रेलमंत्री का वादा है।
वाटर वेंडिंग मशीन की शुरुआत
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दूसरे स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्रियों को पानी की बॉटल के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाटर वेडिंग मशीन की शुरुआत की है। इस मशीन से एक रुपये 300 एमएल पानी मिलेगा। वहीं 20 रुपये में आप पांच लीटर पानी खरीद सकते हैं।
इसके हरियाणा सरकार के साथ रेलवे बनाएगा नया ज्वाइंट वेंचर कंपनी केंद्रीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य होगा, जहां पर हरियाणा सरकार और रेलवे मंत्रालय एक करार हुआ है। जिसके तहत रेलवे और हरियाणा सरकार एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाई जाएगी। ये कंपनी रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर कार्य करेगी। इसपर आगामी दो-तीन माह में कार्य शुरू हो जाएगा। इसी तर्ज पर पंजाब के साथ भी जल्द करार होगा।