फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के साथ चाहिए बढ़िया खाना...तो यहां जरूर आना

Wed, 27 Sep 2017 10:00 AM IST
रिशुराज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ एग्जीबिशन ग्राउंड दीवाली फेयर
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन में शांपिंग करने का अलग ही मजा है। फिर जगह ऐसी हो जहां एंटरटेनमेंट भी हो जाए और बढ़िया खाना पीना भी तो मजा दोगुना हो जाता है। मौके का फायदा उठाइए और सेक्टर- 34 के एग्जीबिशन ग्राउंड में आ जाइए।
विज्ञापन


यहां दीवाली फेयर शुरू हो चुका है, जहां दस रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का सामान उपलब्ध है। यहां किचन से लेकर घर के सजावट जैसे कई उपयोगी सामान फेयर के स्टाल लगे हैं। 20 रुपये का टिकट लेकर फेयर में एंट्री कर सकते हैं। पार्किंग फ्री है। 19 अक्तूबर तक चलने वाले इस फेयर में शॉपिंग, एंटरटेनमेंट, खानपान के कई विकल्प मौजूद हैं।

सब्जी काटने की आकर्षक मशीन
मेले में श्याम के स्टाल में हर तरह की सब्जियां काटने वाली मशीनें उपलब्ध हैं। ये मशीनें बिना बिजली के काम करती हैं। उनके डेमो देखकर कोई भी मशीन खरीदने को मजबूर हो सकता है। फट से सलाद कटते हैं तो झट से सब्जियां। इन सभी मशीनों की कीमत 225 से 550 रुपये तक है। रायता बनाने व जूस निकालने वाली मशीनें भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


चीनी मिट्टी के कप व डिजाइनिंग सेट
मेले में यूपी के खुर्जा के चीनी मिट्टी से बनी अलादीन की सुराही, मुगल प्रिंट के माइक्रोवेव सेफ बर्तन, ब्लू पॉटरी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। स्टाल मालिक अभय शर्मा ने बताया कि उनके स्टाल में 50 रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक चीनी मिट्टी के बर्तन उपलब्ध हैं। बर्तन के अलावा विंड चेन, बाथरुम सेट, कॉफी कप, स्टाइलिश गुल्लक सभी किफायती दामों पर उपलब्ध है। खुर्जा से बांग्लादेश, फ्रांस, श्रीलंका, थाईलैंड, सिंगापुर, जर्मनी, अफ्रीका, इंग्लैंड आदि देशों में पॉटरी निर्यात की जाती है।

लकड़ी से बने सामानों की मांग

चंडीगढ़ एग्जीबिशन ग्राउंड दीवाली फेयर
फेयर में एंट्री करते ही चंडीगढ़ की गीतांजलि का स्टॉल आता है। यहां पर घर को सजाने के लिए लकड़ी के एक से एक सामान उपलब्ध है। घर को रॉयल लुक वाली लकड़ी की दीवार घड़ी की सुंदरता देखने से बनती है। जिनकी कीमत 800 से लेकर 2,000 तक की कीमत की दीवार घड़ियां उपलब्ध हैं। लकड़ी के कंघे, बंदूक और लकड़ी से बने टेलीफोन भी लोग खरीद रहे हैं। ये सभी सामान घर की रौनक बढ़ाते हैं।

150 रुपये में मिल जाएगी ज्वैलरी
दीपक के स्टॉल पर दस रुपये में ग्लास की माला, इयर रिंग व ब्रेसलेट से संबंधित कई आकर्षक सामान उपलब्ध है। यहां पर 150 रुपये के अंदर सभी ज्वैलरी मिल जाएगी। दीपक ने बताया कि इस बार वो चंडीगढ़ के लोगों के लिए कांच की स्पेशल चूड़ियां लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 10 से लेकर 30 रुपये तक है। यहां महिलाएं अपने लिए स्टाइलिश नेकलेस मात्र 150 रुपये में खरीद सकती हैं।

भारी डिस्काउंट पर ब्रॉंडेड जूते
मेले में ब्रॉंडेड कपड़ों के साथ ब्रॉंडेड जूते भी मौजूद हैं। अंकुर के स्टाल पर 100 से लेकर 1500 रुपये तक के जूते मिल रहे हैं। दावा है कि रिबॉक, नाइकी और फिला के ब्रॉंडेड जूतों पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं। महिलाओं के लिए खास किस्म की जूते उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत 100 से लेकर 300 रुपये है।

मशहूर लेखकों के नावेल किलो के भाव से खरीदिए

चंडीगढ़ एग्जीबिशन ग्राउंड दीवाली फेयर
चंडीगढ़ में 8 साल से किताबों की स्टॉल लगा रहे दिल्लीके  दीपक ने बताया कि चंडीगढ़ के लोग किताबों में खासी रुचि रखते हैं। यहां बेस्ट सेलर नावेल व बच्चों की किताबे 200 रुपये किलों में बिक रही हैं। स्टाल में रेसिपी, फिक्शन, नान फिक्शन, आटोबायोग्राफी, कॉफी टेबल बुक, चिल्ड्रन बुक, रजिस्टर आदि उपलब्ध है। उनका दावा है कि बड़े दुकानदार यहीं से कई किताबें किलो के भाव से खरीदकर ले जाते हैं और फिर अपनी दुकानों में एमआरपी पर डिस्काउंट पर बेचते हैं।

थक जाए तो खाने-पीने का भी इंतजाम
शापिंग से थक जाए तो स्टाल में खाने-पीने का भी इंतजाम है। स्पेशल राजस्थानी थाली है, जिसकी कीमत 200 रुपये है। वहीं 150 रुपये में दाल बाटी चूरमा है। साउथ इंडियन डिश, पिज्जा, चाइनीज फूड के साथ दिल्ली का स्पेशल गोलगप्पा भी मिल रहा है। डोसा खाने के शौकीन हैं तो आठ तरह के लजीज डोसा हैं। इसमें प्रमुख रूप से मसाला डोसा, प्लेन डोसा, पनीर डोसा,  मैसूर मसाला डोसा, प्याज मसाला डोसा शामिल हैं। फूड कार्नर के आखिरी में पुरानी दिल्ली के मशहूर छोले-भठुरे की दुकान भी है। जहां पाव-भाजी, आलू चाट, आलू टिक्की, दही भल्ला चाट, राज कचौरी आदि मिलेंगी।

आचार की ऐसी खुशबू, मेहमान भी दीवाने हो जाए
खाने के साथ आचार मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। सुभाष गुप्ता के स्टाल पर राजस्थान 16 तरह के आचार उपलब्ध हैं, जिनमें हरा मिर्च, लाल मिर्च, लहसुन आचार, अदरक, डेला आचार, आम, मिक्स, गाजर-गोभी, आंवले का आचार, चटपटा नींबू आचार आदि शामिल हैं। इनकी कीमत 80 से 100 रुपये है। इस स्टॉल पर आम और लहसुन की चटनी भी आकर्षण का केंद्र है। साथ ही गुप्ता जी की दुकान पर आंवला, गाजर, सेब आदि का मुरब्बा भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

गुजरात का स्पेशल डांडिया भी खेलें

डांडिया
मेले में शॉपिंग, खानपान के अलावा एंटरटेनमेंट के लिए भी पूरा प्रबंध हैं। यहां 29 सितंबर तक डांडिया उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें रोजाना शाम 6.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक डांडिया खेला जाता है। डांडिया के लिए स्पेशल गुजरात से 40 लोगों की टीम आई है। डांडिया खेलने या सीखने के लिए आपको 50 रुपये की स्टिक खरीदनी होगी। खेलने के बाद इसे घर भी लेकर जा सकते हैं। अगले दिन डांडिया में भाग ले सकते हैं। इसके लिए कोई भी फीस नहीं पड़ेगी।

बिजली बिल में कमी लाने वाली मशीन
फेयर में किताबों के स्टॉल के सामने लगी वोल्टेज पावर सेवर की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र है। मुंबई से आए सलीम ने दावा किया कि उनके इस मशीन से हर महीने आपके बिजली बिल में 30 प्रतिशत की गिरावट आएगी। यह मशीन 250 रूपये का है। सलीम इस मशीन का लाइव डेमो भी दिखाते है। यह एक बहुत ही सरल मशील है, जो खपत होने वाली उर्जा को कम कर देता है। इस स्टॉल में मिनी बॉडी मसाजर सहित कई उपयोगी सामान उचित दाम पर उपलब्ध है।

टैलेंट भी दिखा सकते हैं
अगर आप भी लोगों को अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं लेकिन मंच नहीं मिल रहा तो इस फेयर में आपके लिए भी बहुत कुछ है। 29 सिंतबर के बाद डांडिया उत्सव हो जाएगा। इसलिए मैनजमेंट ने फैसला लिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति अपनी कला की प्रदर्शनी करना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। यह रजिस्ट्रेशन फ्री है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें