सुखना की दुर्दशा को लेकर हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सुखना के फ्लड गेट तभी खोले जाएंगे जब यह 1163 फीट का आंकड़ा छू लेगी।
हाईकोर्ट को बताया गया कि सुखना का स्तर फिलहाल 1161.95 फीट तक पहुंच गया है और यह पानी से लबालब है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि प्रशासन एक सप्ताह के भीतरकमल के फूल और वीड को हटा कर इसके बारे में सूचित करे। साथ ही हरियाणा सरकार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के आदेश दिए हैं।
सुखना लेक केलगातार घटते जलस्तर पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई आरंभ की थी। इस दौरान लगातार कई स्टडी हुई और सुखना के कई दौरे हुए। इसी बीच बीते कुछ माह में सुखना बड़ी तेजी से सूखने लगी थी। इस पर एक बार तो प्रशासन को भूजल तक सुखना में पंप करना पड़ गया था। बीते कुछ दिनों की बारिश ने सुखना को पानी से जुड़ा सुख तो लौटा दिया परंतु अभी इसके सामने गंदगी और वीड की चुनौती बनी हुई है।