चंडीगढ़। यूथ पुरुष व महिला नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 5-11 जुलाई तक किया जा रहा है। मुकाबले चेन्नई में खेले जा रहे हैं। इसमें शहर की दो मुक्केबाजों को कांस्य पदक हासिल हुआ।
परिनिता ने 48 किलो भार वर्ग में खेलते हुए राजस्थान की यामिनी को हराकर कांस्य हासिल किया। वहीं, लवलीन ने तमिलनाडु की पी. सरनिधी को हराकर कांस्य जीता। महिला मुक्केबाजों के नेशनल में पदक जीतने पर चंडीगढ़ मुक्केबाजी एसोसिएशन के सचिव डॉ. आर एस मान ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की।