फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल 25 से, इस बार गुलाब करेंगे सबका स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के कारण दो साल तक सांकेतिक आयोजन के बाद इस वर्ष रोज फेस्टिवल का विधिवत आयोजन किया जा रहा है, लेकिन महामारी को देखते हुए इस बार लोगों को चॉपर की सवारी की सुविधा उपलब्ध नहीं मिल सकेगी। हालांकि फ्लॉवर कंपीटीशन और ब्रास एंड पाइप बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निगम ने 25 से 27 फरवरी तक रोज फेस्टिवल का आयोजन करने का फैसला किया है। इस बार यह आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य वर्षों की तुलना में इस बार प्रतियोगिताओं को कम किया गया है। इसमें फ्लॉवर कंपीटीशन को शामिल किया गया है ताकि लोगों की ओर से तैयार फूलों को डिस्प्ले में लगाया जा सके। निगम सदन ने आयोजन पर 87 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दी है। निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि पहले यह आयोजन 18 से 20 फरवरी तक होना था, लेकिन पंजाब में चुनाव को देखते हुए तारीख में बदलाव किया गया है, ताकि लोग रोज फेस्टिवल का भरपूर आनंद ले सकें।
बता दें कि कोरोना के कारण दो साल से रोज फेस्टिवल सांकेतिक तरीके से ही मनाया जा रहा था। इसमें न कोई प्रतियोगिता होती थीं और न कोई विशेष आयोजन किया जाता था। इस कारण लोगों में भी उत्साह नहीं रहता था।
विज्ञापन

बॉक्स
कोलकाता के गुलाबों से भरे जा रहे खाली बेड
आयुक्त ने बताया कि रोज गार्डन में कई जगह बेड पूरी तरह खाली हो गए थे, जिससे रोज गार्डन खाली-खाली सा लग रहा था। प्राथमिकता के आधार पर कोलकाता से गुलाब मंगवाकर इन खाली बेडों में को भरा जा रहा है। कुछ नई प्रजातियों के गुलाब भी आ रहे हैं, लेकिन वह अभी पौधे हैं। उनमें अगले साल गुलाब देखने को मिलेंगे।
कोट-
रोज फेस्टिवल का आयोजन फरवरी के आखिरी सप्ताह में करेंगे। कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें