फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें-यूनिफार्म खरीदने में नहीं चलेगी स्कूल प्रबंधन की मर्जी

Wed, 15 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‌किताबें - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ का कोई भी प्राइवेट, एडेड या सरकारी स्कूल अभिभावकों को किसी खास बुकशॉप से किताबें और यूनिफार्म खरीदने को मजबूर नहीं कर सकता। ऐसा करने वाले स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ यूटी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कई अभिभावकों की शिकायत पर मंगलवार को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश देने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


शहर के प्राइवेट और एडेड स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कई स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को किताबें और यूनिफार्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए कहा गया है। मामले में कई अभिभावकों ने यूटी प्रशासन के उच्च अधिकारियों के पास शिकायत भेजी है। डीएसई की ओर से जारी पत्र में गवर्नमेंट, गवर्नमेंट एडेड और प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों को किसी खास बुकशॉप से किताबें, कॉपी, स्टेशनरी आइटम और यूनिफार्म खरीदने को मजबूर नहीं किया जा सकता। अभिभावकों को कई बुकशॉप और यूनिफार्म शॉप का विकल्प दिया जाना चाहिए।

पत्र में निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल अपने स्तर पर किताब और यूनिफार्म की खरीदारी पर फैसला नहीं करेगा। ऐसे मामले में कोई भी शिकायत आने पर शिक्षा विभाग दोषी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। किताब और यूनिफार्म संबंधी मामले में किसी भी प्राइवेट स्कूल के खिलाफ सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) या ई मेल chdpvt@gmail.com पर शिकायत भेजी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें