फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास सुविधाः अब घर बैठे ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे विदेश भेजी गई डाक

Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विदेश भेजी गई डाक की ऑनलाइन ट्रैकिंग
विज्ञापन
अब घर बैठे अपनों के लिए विदेश में भेजे सामान या उपहार को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। इसकी सुविधा डाक विभाग ने सोमवार से शुरू की है। यह बात सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान डाक विभाग के चंडीगढ़ डिविजन के प्रवर डाक अधीक्षक डॉ अमनप्रीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि दो किलोग्राम के पैकेट तक ही भेजा जा सकता है। डाक विभाग की ओर से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय टैक्ड पैकेट सेवा का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन विश्व पोस्ट दिवस पर किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से राष्ट्रीय डाक सप्ताह 9 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। डॉ. अमनप्रीत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पैकेट सेवा के माध्यम से ग्राहकों को एशिया प्रशांत क्षेत्र के 12 देशों जैसे की ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और वियतनाम के लिए शिपमेंट भेजने की सुविधा पर अपनी खुशी व्यक्त की। इसके अलावा इस सेवा में ट्रैक और ट्रेस की सुविधा भी हैं।

यह सेवा विशेष रूप से एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच ई-कॉमर्स आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा/सेवा के अंतर्गत 2 किलोग्राम तक के वजन के पैकेट को ट्रैक सुविधा के साथ भेजा जा सकता है। पिक अप सुविधा भी बडे़ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और बड़े ग्राहक इस पर आधारित छूट का लाभ भी ले सकते हैं।
विज्ञापन


अमनप्रीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत 10 अक्टूबर को बचत दिवस 11 अक्टूबर को डाक जीवन बीमा दिवस, 12 अक्टूबर को फिलेटली दिवस, 13 अक्टूबर को व्यापार विकास दिवस और 14 अक्टूबर को डाक दिवस मनाया जाएगा
विज्ञापन


इन देशो में भेज सकते हैं पार्सल, शुल्क रुपये में...
देश         पहला 100 ग्राम        अतिरिक्त 100 ग्राम
आस्ट्रेलिया        330            45
कंबोडिया        310            30
हांगकांक        310            25
इंडोनेसिया        320            30
जापान        310            30
मलेशिया        310            30
न्यूजीलैंड        330            45
फिलीपींस        310            30
साउथ कोरिया        310            25
थाइलैंड        310            25
वियतनाम        310            30
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें