फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: एसएचओ के छह साल के बेटे की माैत, घर के बाहर चला रहा था साइकिल, ASI की कार ने मारी टक्कर

Mon, 27 Jan 2025 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

रविवार को रोहित कुमार का बेटा सेक्टर 46 स्थित घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इस दौरान वह एक एएसआई की कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रोहित को उनके बेटे के अंतिम संस्कार के बाद सांत्वना देतीं एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 46 में रविवार रात कार की चपेट में आने से सेक्टर 17 थाने के एसएचओ रोहित कुमार के छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई। सोमवार को सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी कंवरदीप कौर से लेकर सिपाही तक अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रोहित ने रोते हुए बेटे की चिता को अग्नि दी। रविवार को रोहित कुमार का बेटा सेक्टर 46 स्थित घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इस दौरान वह एक एएसआई की कार की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे सेक्टर 32 अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें