1. 28 सितंबर साल 2019 को बुड़ैल में सोनू शाह की हत्या, लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेवारी
2. 18 मार्च 2020 को सुरजीत बाउंसर की हत्या, दविंदर बंबीहा ने ली जिम्मेवारी
3. 10/11 अक्तूबर 2020 को सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या, बंबीहा ग्रुप ने जिम्मेवारी ली
4. 18 फरवरी 2021 में फरीदकोट में कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या, लॉरेंस ग्रुप ने ली जिम्मेवारी
5. 7 अगस्त 2021 को मोहाली में अकाली नेता विक्रमजीत सिंह की हत्या, बंबीहा ग्रुप ने ली जिम्मेवारी
गैंगस्टरों के नाम पर चल रहे अकाउंट बंद कराए
पिछले एक साल में सीआईडी की विशेष टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, राजू बिसौदी, काला राणा समेत खालिस्तान के समर्थन में कमेंट और फोटो अपलोड करने वाले करीब 464 अकाउंट सोशल मीडिया पर बंद कराए। इन गैंगस्टरों के अकाउंट पर कमेंट करने व आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वाले गुर्गों के भी अकाउंट ब्लॉक करवाए गए हैं लेकिन थोड़े समय बाद नए नाम से गैंगस्टर अकाउंट बनाकर सक्रिय हो जाते हैं।
बता दें कि फेसबुक अकाउंट पर पुलिस गैंगस्टरों के अकाउंट तो बंद करवाने का दावा करती है, लेकिन गैंगस्टर फिर से नया अकाउंट बनाकर सक्रिय हो जाते हैं। अब भी सैकड़ों अकाउंट बंबीहा गुट, लॉरेस बिश्नोई गुट समेत अलग अलग गैंगस्टरों के नाम से चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही इन अकाउंट को भी बंद करवा दिया जाएगा।
पिछले एक साल से गैंगस्टर या उनके नाम से चलने वाले 464 फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करवाया गया है। जबकि अन्य अकाउंट का विवरण खंगाला जा रहा है। बंबीहा ग्रुप के चार गुर्गों को चिह्नित किया गया है, जिन पर पुलिस नजर बनाए हुए है। -केतन बंसल, एसपी सिटी, चंडीगढ़।