इन तबादलों में डीएसपी अभिनंदन का तबादला चर्चित है, क्योंकि किशनगढ़ गांव में एक युवक को दूसरे की पटाई के मामले में गिरफ्तार करने के बाद उसके साथ हिरसात में पिटाई का मामला सामने आए था। इस मामले में युवक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समाने उठाया था। इसके बाद लगातार उनके तबादले की मांग की जा रही है।
पुलिस प्रशासन चंडीगढ़ ने बड़ा फेरबदल करते हुए 14 डीएसपी का तबादला किया है। डीएसपी जसविंदर सिंह को ट्रैफिक रोड एंड सेफ्टी से डीएसपी साउथ, डीएसपी राम गोपाल को सीआईडी से हटाकर डीएसपी ट्रैफिक लगाया गया।
विज्ञापन
इसी तरह डीएसपी दलबीर सिंह को एसडीपीओ साउथ से सीआईडी, डीएसपी हरजीत कौर को ट्रैफिक से पीसीआर का चार्ज दिया गया है। डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सोंधी को पीसीआर से आईआरबी को इंचार्ज लगाया गया है। इसी तरह डीएसपी उदयपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से बदलकर डीएसपी हाई कोर्ट सिक्योरिटी लगाया गया।
डीएसपी उमराव सिंह को हाई कोर्ट सिक्योरिटी से डीएसपी ट्रैनिंग, डीएसपी सीता देवी को वूमेन सेल से डीएसपी कम्युनिटी पुलिस और एडिशनल चार्ज डीएसपी एडमिन, डीएसपी जसविंदर कौर ट्रेनिंग से डीएसपी वूमेन सेल, डीएसपी जसवीर सिंह को आपरेशन सेल से एसडीपीओ नॉर्थ ईस्ट एडिशनल चार्ज क्राइम ब्रांच ,डीएसपी पी.अभिनंदन को नॉर्थ -ईस्ट डिवीजन से डीएसपी ऑपरेशन सेल और एडिशनल चार्ज ईओडब्ल्यू, डीएसपी रजनीश को पुलिस लाइन से एसडीपीओ ईस्ट ओर एडिशनल चार्ज डिस्ट्रिक क्राइम सेल ,डीएसपी नियति मित्तल पुलिस हेडक्वार्टर से डीएसपी ट्रैफिक और एडिशनल चार्ज पुलिस लाइन, डीएसपी पलक गोयल एसडीपीओ ईस्ट से बदलकर डीएसपी पुलिस हेडक्वाटर और एडिशनल चार्ज डीएसपी पीएलडब्ल्यूसी सौंपा गया है।
विज्ञापन
इन तबादलों में डीएसपी अभिनंदन का तबादला चर्चित है, क्योंकि किशनगढ़ गांव में एक युवक को दूसरे की पटाई के मामले में गिरफ्तार करने के बाद उसके साथ हिरसात में पिटाई का मामला सामने आए था। इस मामले में युवक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समाने उठाया था। इसके बाद लगातार उनके तबादले की मांग की जा रही है। जिसके अब उन्हें वहां से बदल कर डीएसपी ऑपरेशन लगाकर और ईओडब्ल्यू एडिशनल चार्ज दिया गया है। जबकि उनकी जगह जसवीर सिंह को नोर्थ ईस्ट डिवीजन का डीएसपी नियुक्त किया गया है।