फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड कैंसर से जूझ रहीं सांसद खेर को पीएम ने लिखा पत्र, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैंसर से जूझ रहीं सांसद किरण खेर ने सोमवार को मुंबई में पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर के साथ अपना 69वां जन्मदिन मनाया। सांसद खेर के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक पत्र लिखा और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद किरण खेर भी लोगों के सामने आईं और सभी को शुक्रिया कहा।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चिट्ठी में किरण खेर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'आपके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की कामना करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि भगवान हमेशा आपकी रक्षा करें और आने वाला समय आपके लिए बेहद शानदार हो।' इस पत्र को किरण खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया है। इसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने एक थैंक यू वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। किरण खेर इस वीडियो में पहले से सेहतमंद दिख रही हैं। यह पहला मौका था, जब बीमारी के बाद किरण खेर लोगों के सामने आईं हैं। इस वीडियो में उन्होंने जन्मदिन पर बधाई करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस वीडियो में अनुपम खेर की आवाज भी है।
चंडीगढ़ में ही हाथ में हुआ था फ्रैक्चर, जांच में निकला मल्टीपल मायलोमा
सांसद किरण खेर करीब 6 महीने से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं, जो ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है। उन्हें कैंसर होने की बात एक अप्रैल को मीडिया के सामने आई थी, लेकिन पिछले साल नवंबर में उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था। 11 नवंबर 2019 को चंडीगढ़ में गिरने से किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर में आ गया था। जांच के दौरान पता चला था कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। तब से मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। किरण खेर की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रेसवार्ता कर सभी को बताया था कि सांसद खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में इलाज करा रही हैं। अगले ही दिन किरण खेर के पति अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर कहा था कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। वह अभी इलाज करवा रही हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें