फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्रमंडल खेलों में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने मारी बाजी, इन खिलाड़ियों का जलवा

Sun, 07 Aug 2022 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

राष्टमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में पहुंच कर दिखा दिया है कि भारतीय टीम कहीं से कमतर नहीं। टीम में शहर की विकेटकीपर व बल्लेबाज तानिया भाटिया और मोहाली की आलराउंडर हरलीन देयोल को शामिल हैं।
विज्ञापन
सैफ अंडर-20 फुटबॉल कप जीतने वाली भारतीय टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में शहर के खिलाड़ियों का अब तक का सफर शानदार रहा है। शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की महिला टीम को चार रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शहर की खिलाड़ी व इंडियन टीम की विकेट कीपर तानिया भाटिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नेट स्क्विर व एक अन्य खिलाड़ी एलिस कैप्सी को रन आउट कर भारत को फाइनल में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन


वहीं, मुक्केबाजी में शहर की महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 की पूर्व छात्रा नीतू ने 48 किलो भारवर्ग में कनाडा की महिला मुक्केबाज प्रियंका ढिल्लों को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, एसडी कॉलेज की जैसमीन ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल की रेस में इंग्लैंड की खिलाड़ी से हार सामना करना पड़ा। एसडी कॉलेज-32 के मुक्केबाज सागर ने भी अपना पदक पक्का कर लिया है।
विज्ञापन


1- जूडो में तुलिका दिलाया रजत पदक
राष्ट्रमंडल खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा ने तुलिका मान ने जूडो में 78 प्लस भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता है। वह फाइनल में स्वर्ण के लिए स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से भिड़ीं थीं लेकिन हार गईं थीं। हालांकि वह इस मुकाबले में आगे चल रही थीं लेकिन आखिरी के 40 सेकेंड में एडलिंग्टन ने पासा पलट दिया और तुलिका को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तुलिका इंटर कॉलेज के साथ वर्ष 2018 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वह चार बार राष्ट्रीय चैंपियन रही हैं।

2- क्रिकेट टीम फाइनल में, अपनी दो खिलाड़ी शामिल
राष्टमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में पहुंच कर दिखा दिया है कि भारतीय टीम कहीं से कमतर नहीं। टीम में शहर की विकेटकीपर व बल्लेबाज तानिया भाटिया और मोहाली की आलराउंडर हरलीन देयोल को शामिल हैं। तानिया अभी तक दो मैच खेले हैं। इनमें एक में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5 रन बनाए थे। वहीं, सेमीफाइनल में खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन कर दो खिलाड़ियों को रनआउट किया। हरलीन कौर को एक मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 रन की पारी खेली।

3- हाॅकी टीम में खेल रहीं मोनिका मलिक
भारतीय महिला हॉकी टीम के फाइनल में पहुंचने का सपना ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टूट गया है। सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूट आउट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया। अब भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए खलेगी।
 
भारतीय महिला हॉकी टीम में चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित हॉकी अकादमी की पूर्व ट्रेनी मोनिका मलिक खेल रही हैं। उनका परिवार सेक्टर-44 में रहता है। पिछले कुछ वर्षों से वह लगातार भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

4- सागर ने मेडल किया पक्का
राष्ट्रमंडल खेलों में एसडी कॉलेज-32 के छात्र सागर को रविवार को मुक्केबाजी के सेमीफाइनल मुकाबले में खेलना है। राष्ट्रमंडल खेलों के तौर पर अपना पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलते हुए पिछले दिनों सागर ने 92 प्लस किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सेशल्स के केडी इवान्स एंजल्स को 5-0 से हराया था।

5- फाइनल में पहुंचीं नीतू, पदक तय
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फार वुमन सेक्टर-26 की पूर्व छात्रा नीतू ने 48 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा की महिला मुक्केबाज प्रियंका ढिल्लों को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ इस खिलाड़ी ने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया है।

6- जैसमीन ने जीता कांस्य पदद
एसडी कॉलेज-32 की महिला मुक्केबाज जैसमीन सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की खिलाड़ी से हरा गईं। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। यह मुकाबला महिलाओं की लाइट (60 किलोग्राम) भारवर्ग में खेला गया। इससे पहले मंगोलिया में आयोजित यूथ एशियन चैंपियनशिप में जैसमिन ने स्वर्ण पदक जीता था। जैसमीन ने वर्ष 2018 से लेकर 2021 तक कॉलेज में रहते हुए कई टूर्नामेंट में पदक जीते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें