फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ना, फिर एसएसपी के पत्र के बाद गार्डों की वर्दी बदलने को माना PGI

Mon, 01 May 2017 09:17 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पीजीआई में गार्डों की वर्दी का रंग जल्द बदलेगा। एसएसपी के पत्र के बाद पीजीआई प्रशासन ने अपने गार्डों की खाकी वर्दी का रंग बदलने पर सहमति जता दी है। एसएसपी ईश सिंघल को दिए जवाब में पीजीआई ने कहा है कि जल्द ही कमेटी की मीटिंग कर नए वर्दी पैटर्न को तय किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि  8 मार्च 2017 को पीजीआई पुलिस चौकी ने पीजीआई को पत्र लिखकर गार्डों की वर्दी का रंग बदलने के लिए लिखा था। उनका कहना था कि पीजीआई में आने वाले ज्यादातर मरीज और उनके परिजनों से कभी गार्ड किसी तरह का अभद्र व्यवहार करते थे तो खाकी समझकर पीड़ित पुलिस पर आरोप लगाते थे।

एसएसपी ने कहा, पीजीआई गार्ड नहीं पहन सकते खाकी वर्दी
चौकी पुलिस द्वारा भेजे वर्दी के बदलाव के पत्र पर पीजीआई प्रशासन ने 15 दिन में जवाब फाइल कर दिया। उन्होंने खाकी वर्दी चेंज करने से इनकार करते हुए कहा था कि केंद्र के पैटर्न पर वर्दी पहले से चल रही है। पीजीआई की ओर से जवाब मिलने के बाद चौकी इंचार्ज ईरम रिजवी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को भेजी। उन्होंने लिखा कि अब मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस पर आला अधिकारी उचित फैसला लेकर आर्डर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार विवादों में रहे हैं गार्ड

पीजीआई में सुविधा
इसके बाद एसएसपी ने 25 अप्रैल को पीजीआई को वर्दी बदलने का लेटर पुलिस चौकी के माध्यम से पहुंचवाया। उन्होने पीजीआई प्रशासन से कहा कि उनके गार्डों को खाकी वर्दी पहनने का कोई  नियम नहीं है। अब चौकी इंचार्ज ने जानकारी दी है कि पीजीआई प्रशासन ने जवाब भेजा है कि कमेटी नए पैटर्न पर जल्द बातचीत करके तय कर देंगी।

कई बार विवादों में रहे हैं गार्ड
पीजीआई के गॉर्डों पर आए दिन गुंडागर्दी करने का आरोप लगाता आया है। सिक्योरिटी अपने बर्ताव को लेकर हमेशा से विवादों में रही है। इससे पहले फर्जी एंबुलेंस स्कैम मामले में पीजीआई के 3 कांट्रैक्ट कर्मी गार्ड गिरफ्तार किए जा चुके है और मरीजों से हाथापाई जैसी शिकायतों पर माफी मांग चुके है।

 एसएसपी के पत्र के बाद पीजीआई प्रशासन ने अपने गार्डों के पैटर्न और रंग में बदलाव पर सहमति जता दी है। 
ईरम रिजवी, पीजीआई चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें