फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चिकित्सा क्षेत्र में पीजीआई ने लहराया उत्कृष्टता का परचम, डर्मेटोलॉजी विभाग एशिया में नंबर वन

Thu, 09 Apr 2026 11:16 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि यह संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली रिसर्च, नवाचार और मरीज-केंद्रित सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पीजीआई ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता का परचम लहराया है। ईडीयू रैंक-2026 की ताजा रैंकिंग में पीजीआईएमईआर के डर्मेटोलॉजी विभाग ने लगातार तीसरे वर्ष एशिया में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही वेनेरियोलॉजी और लेप्रोलॉजी विभाग ने भी एशिया में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है। 

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर भी विभाग ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 19वें स्थान से सुधार कर 18वां स्थान हासिल किया है, जो देश के लिए गर्व का विषय है। वर्ष 2024 और 2025 के बाद 2026 में भी इस उपलब्धि को बरकरार रखना विभाग की निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है। 

पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली रिसर्च, नवाचार और मरीज-केंद्रित सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव हांडा ने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, समर्पण और अकादमिक कठोरता का नतीजा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग रोज करीब 450 मरीजों की ओपीडी संभालते हुए भी उच्च स्तर की रिसर्च और शिक्षा को बनाए रखे है। यह रैंकिंग एशिया के 806 विश्वविद्यालयों के 3.29 लाख से अधिक शोध प्रकाशनों और 52.6 लाख उद्धरणों के विश्लेषण पर आधारित है, जो संस्थान की वैश्विक शोध गुणवत्ता को दर्शाती है। 

वैश्विक सूची में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, मेयो क्लिनिक और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की मौजूदगी के बीच यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह साबित करता है कि पीजीआईएमईआर चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और उपचार में देश और विश्व स्तर पर अग्रणी संस्थानों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें