फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Rape-Murder Case: चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, धरनास्थल पर देखे ओपीडी के मरीज

Tue, 20 Aug 2024 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। चिकित्सकों ने कोलकाता घटना के विरोध में धरना लगाया लेकिन अपनी ड्यूटी भी निभाई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में डॉक्टरों ने धरनास्थल पर ही मरीजों को चेक किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पीजीआई में रेजिडेंट डॉक्टर मंगलवार को भी धरने पर बैठे। डॉक्टरों ने धरना स्थल पर ही ओपीडी पेशेंट देखे। कुछ ने बोर्ड हाथ में होल्ड किए हैं और मरीजों का इलाज जारी है। रेजिडेंट प्रदर्शन के दौरान नए ओपीडी मामले देख रहे हैं।  
विज्ञापन


पीजीआई में सोमवार सुबह डॉक्टरों ने रोष रैली निकाली थी। डॉक्टरों का कहना है कि जबतक कोलकाता घटना के सभी दोषी गिरफ्तार नहीं होते और मृतका डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिलता तब तक उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। 

हालांकि पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने की इमरजेंसी और ट्रामा में ड्यूटी सामान्य रूप से जारी है। उनका कहना है कि वे मरीजों को कष्ट देना या नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते, इसलिए इमरजेंसी और ट्रामा सेवा बाधित नहीं की है। लेकिन उनके लिए न्याय और अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है। इसलिए उनका प्रदर्शन न्याय मिलने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें