चंडीगढ़ में बिना किसी हंगामें के चुनाव शांतिर्पूण संपन्न हो गए है। हालंकि कई केंद्रों पर सुबह तो भीड़ नहीं थी लेकिन शाम को काफी भीड़ लग गई। वार्ड नंबर - 15 में के मतदान केंद्रों पर सुबह के समय वोट देने बहुत कम लोग पहुंचे, मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सेक्टर - 34 के गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर 12 बजे के बाद वोटरों का रुझान बढ़ा।
सुबह में वोट देने पहुंचे सुधीर सिंह ने का वोटिंग हमारा अधिकार है। इसलिए हम सुबह वोट देने आए हैं। वोट सभी को देना चाहिए। वहीं सेक्टर - 35 गवर्नमंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट देने पहुंचीं सुष्मिता सिंह ने बताया कि वोट डालने में कोई दिक्कत नहीं है। वोट डालने में 5 मिनट का समय लगा है।
रिटर्निंग अफसर को नहीं घुसने दिया
नगर निगम की ओर से नियुक्त किए गए फोटोग्राफर शनि को फोटो करने के लिए बूथ पर जाने नहीं दिया गया। इस कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। शनि ने बतया कि वह दो घंटे से बाहर खड़ा है। पुलिस की ओर से उसे अंदर जाने की परमिशन नहीं दी गई।