चंडीगढ़ में बिना किसी हंगामें के चुनाव शांतिर्पूण संपन्न हो गए है। हालंकि कई केंद्रों पर सुबह तो भीड़ नहीं थी लेकिन शाम को काफी भीड़ लग गई। वार्ड नंबर - 15 में के मतदान केंद्रों पर सुबह के समय वोट देने बहुत कम लोग पहुंचे, मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सेक्टर - 34 के गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर 12 बजे के बाद वोटरों का रुझान बढ़ा।
सुबह में वोट देने पहुंचे सुधीर सिंह ने का वोटिंग हमारा अधिकार है। इसलिए हम सुबह वोट देने आए हैं। वोट सभी को देना चाहिए। वहीं सेक्टर - 35 गवर्नमंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट देने पहुंचीं सुष्मिता सिंह ने बताया कि वोट डालने में कोई दिक्कत नहीं है। वोट डालने में 5 मिनट का समय लगा है।
रिटर्निंग अफसर को नहीं घुसने दिया
नगर निगम की ओर से नियुक्त किए गए फोटोग्राफर शनि को फोटो करने के लिए बूथ पर जाने नहीं दिया गया। इस कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। शनि ने बतया कि वह दो घंटे से बाहर खड़ा है। पुलिस की ओर से उसे अंदर जाने की परमिशन नहीं दी गई।
वार्ड नंबर -13 में रहा रोड पर जाम
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर - 12 में दो घंटे तक लाइन में लगे रहे
वार्ड नंबर - 12 के सेक्टर - 52 में वोटरों की एक घंटे लाइन में लगने की मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी वोटरों में उत्साह दिखा। यहां पर भीड़ अधिक होने केबाद भी लोग वोट देने केलिए लगे रहे। यहां पर वोट देने आए शशि शर्मा, सुनीता सिंह, कलावती ने बताया कि वह दो घंटे से लाइन में खड़ी हैं। यहां पर चेकिंग में अधिक समय लग रहा है। इसलिए परेशानी हो रही है। वोट देना हमारा अधिकार है। हम वोट करेंगे तभी हमें हमारा हक मिलेगा।
वार्ड नंबर 13 में रहा रोड पर जाम
शहर के वार्ड नंबर - 13 के सेक्टर - 49, 50 में दोनों ओर रोड जाम रहा। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं यहां पर पोलिंग बूथ के बाहर भीड़ अधिक रही। यहां पर वोटिंग करने आई बलविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने वोटिंग की है। यहां पर रोड में गाड़ियों का जाम है लेकिन अंदर किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।