फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: नई होंडा कार में पहले दिन आई खराबी, जांच करने पर निकली पुरानी, अब 6 मई को सुनवाई करेगा कोर्ट

Tue, 14 Mar 2023 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा अक्षय जाधव, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

संजीव गर्ग फरवरी 2022 में गाड़ी की सर्विस करवाने गए तो उन्हें बताया गया कि गाड़ी की तीन साल की वारंटी मार्च में खत्म होने वाली है। संजीव ने कहा कि उनकी गाड़ी को तीन साल 12 जुलाई को होंगे, लेकिन जब मोबाइल एप होंडा कनेक्ट से जांच की गई तो पता चला कि गाड़ी को 30 मार्च को तीन साल हो जाएंगे।
विज्ञापन
होंडा सर्विस सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली नई गाड़ी खरीदना हर किसी के लिए खास पल होता है, लेकिन नई कार में पहले ही दिन कोई खराबी आ जाए तो कैसा महसूस होगा। यह बात वही समझ सकता है जिसके साथ ऐसा हुआ हो। चंडीगढ़ निवासी संजीव गर्ग के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सेक्टर-18डी में रहने वाले गर्ग ने 12 जुलाई 2019 को होंडा कंपनी की डब्ल्यूआर-वी नई गाड़ी पत्नी अनु गर्ग के नाम पर जालंधर स्थित एक मोटर शोरूम से खरीदी थी, लेकिन कार में पहले ही दिन से खराबी आ गई। शिकायतकर्ता ने इस मामले में थक हारकर पहले जुलाई 2022 को कंज्यूमर कोर्ट और उसके बाद अगस्त 2022 को जिला अदालत में केस दायर किया। इस मामले में जिला अदालत में आगामी सुनवाई 6 मई और कंज्यूमर कोर्ट में 11 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक मोबाइल एप पर गाड़ी की डिटेल डालने पर पता चला कि गाड़ी चार महीने पहले मार्च 2019 में ही बिक चुकी थी। ऐसे में उन्हें पुरानी गाड़ी दे दी गई थी। वहीं, शोरूम से निकलने के बाद गाड़ी का बैक कैमरा काम नहीं कर रहा था। जब उन्होंने कार डीलर से संपर्क किया तो उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा। अगले दिन वह मोटर शोरूम पहुंचे, लेकिन कार का बैक कैमरा ठीक नहीं हुआ और उन्हें यह कहकर वहां से भेज दिया कि बैक कैमरे का सिस्टम नया डालना पड़ेगा। इसके लिए तकरीबन 10 दिन के बाद एजेंसी में विजिट करें या गाड़ी की पहली सर्विस पर इसे ठीक कर देंगे।

एक महीने बाद गाड़ी में आने लगे कई फॉल्ट
संजीव गर्ग ने बताया कि एक महीने बाद ही नई गाड़ी में और भी खराबी आने लगी। गाड़ी को चलाने पर उसके नीचे से आवाज आने लगी तो उन्होंने डीलर से दोबारा संपर्क किया और गाड़ी बदलने की मांग की। इस पर कार डीलर ने मना कर दिया। इसके बाद तीन साल तक गाड़ी को चलाते रहे और समय-समय पर हारमनी होंडा मोहाली में गाड़ी की सर्विस करवाते रहे।
विज्ञापन


समय से पहले ही खत्म हो गई तीन साल की वारंटी
संजीव गर्ग फरवरी 2022 में गाड़ी की सर्विस करवाने गए तो उन्हें बताया गया कि गाड़ी की तीन साल की वारंटी मार्च में खत्म होने वाली है। संजीव ने कहा कि उनकी गाड़ी को तीन साल 12 जुलाई को होंगे, लेकिन जब मोबाइल एप होंडा कनेक्ट से जांच की गई तो पता चला कि गाड़ी को 30 मार्च को तीन साल हो जाएंगे। ऐसे में उन्हें पता चला कि डीलर ने उन्हें चार महीने पुरानी गाड़ी दे दी थी। उन्होंने डीलर से संपर्क किया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद संजीव गर्ग ने सात अप्रैल 2022 को एसएसपी चंडीगढ़ को डीलर के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने मजबूर होकर जिला अदालत में भी जालंधर के डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

कंज्यूमर कोर्ट से लिया स्टे
28 जुलाई 2022 को संजीव गर्ग ने जिला उपभोक्ता आयोग में होंडा कार कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में होंडा मोटर इंडिया लिमिटेड को पार्टी बनाया है। संजीव के वकील विवेक मोहन शर्मा ने बताया कि छह दिसंबर को सुनवाई के दौरान होंडा मोटर इंडिया की तरफ से जवाब दायर किया गया था और डीलर ने एफिडेविट जमा करवाया था। संजीव गर्ग ने होंडा कंपनी की तरफ से मोबाइल एप पर मौजूद उनकी गाड़ी का डाटा हटाने और उससे छेड़खानी न करने को लेकर कंज्यूमर कोर्ट से स्टे लिया है और कार के डाटा का स्क्रीन शॉट भी शिकायत के साथ आयोग में दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें