नींबू बेचते नॉनसेंस क्लब के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर 17 प्लाजा में जसपाल भट्टी नॉनसेंस क्लब की ओर से नींबू एक्सचेंज धमाका का आयोजन किया गया। बढ़ती हुई महंगाई पर व्यंग्य के रूप में नींबू एक्सचेंज धमाका हुआ। व्यंग्य के रूप में दिखाया गया कि नींबू और अन्य सब्जियों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोग अपनी प्रॉपर्टी और घर से गहने लेकर नींबू लेने के लिए आए हैं। प्रॉपर्टी के पेपर और कई लोग तो पेट्रोल लेकर आए। महंगाई के कारण किसी ने अपनी कार बेच दी तो कोई पेट्रोल को लेकर नींबू एक्सचेंज करने के लिए आए थे।
खास बात यह रही कि कार्यक्रम में ब्राइब पैक का भी डिस्प्ले किया गया ताकि कार्यालयों में रिश्वत के रूप में नींबू देकर अपना काम करवाया जा सके। नॉनसेंस क्लब ने यह भी दिखाया कि नींबू की होम डिलीवरी होगी लेकिन इसके लिए तीन साल की आयकर रिपोर्ट देखी जाएगी।
कार्यक्रम में नींबू, बैंगन, कद्दू और अन्य सब्जियां भी प्रदर्शित कर कहा गया कि यह काफी महंगी हो गई हैं और आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। जसपाल भट्टी कर पत्नी सविता भट्टी ने कहा कि क्लब की ओर से आम लोगों की सहूलियत के लिए नॉनसेंस क्लब की ओर से यह आयोजन किया गया है। टीम के अन्य वरिष्ठ सदस्यों विनोद शर्मा पम्मी सिद्धू, गुरु तेज तेज, वाले गिल और अरविंदर के सिंह ने इस स्कीम का आयोजन किया। इस मौके पर कलाकारों ने नींबू पैरोडी के गीत भी गाए।