फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में खेला जाने वाला टेस्ट विराट कोहली के लिए बड़ा मुकाबला : बुमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली में श्रीलंका के साथ खेला जाने वाला टेस्ट मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए एक बड़ा मैच है। टीम इंडिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना कोहली की महानता का प्रमाण है। कोहली के 100वें टेस्ट में भारत की जीत से बेहतर कोई उपहार नहीं है, हमारा ध्यान इसी पर है। यह कहना है भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह का। मंगलवार को उन्होंने एक वर्चुअल प्रेसवार्ता कर कोहली के 100वें टेस्ट मैच को खास बनाने की बता कही।
विज्ञापन

बुमराह ने कहा कि इस टेस्ट मैच को लेकर टीम का हर सदस्य उत्साहित है। किसी भी खिलाड़ी के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना एक विशेष उपलब्धि होती है। विराट ने इस टीम के लिए काफी योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे। यह उनकी टोपी पर एक और पंख है और मैं कोहली को बधाई देना चाहता हूं। यह उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है। बुमराह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में विराट कोहली के नेतृत्व में ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अब वह बतौर उप कप्तान की भूमिका में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। क्या वह कोहली को खास मौके पर कुछ उपहार देना चाहेंगे? इस सवाल पर बुमराह ने कहा कि अगर भारतीय टीम जीतती है, तो इससे बेहतर कोहली के लिए कोई उपहार नहीं होगा।
टीम के सभी खिलाड़ी फिट
बुमराह ने कहा कि टीम का सभी सदस्य फिट हैं। ऐसे में टेस्ट टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, यह फैसला कमेटी लेगी। टीम के हर सदस्य के फिट होने से कप्तान के पास हर विकल्प मौजूद रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम में कितने गेंदबाज खेलेंगे इस पर भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि टेस्ट मैच शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में परिस्थितियां बदलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें