फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी की नई घोषणा, अब घर बैठे खरीदें चंडीगढ़ में प्रापर्टी

Fri, 03 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
अब देश- विदेश से लोग ई बोली के माध्यम से सीएचबी की शहर में कामर्शियल और रेजिडेंशियल प्रापर्टी खरीद सकते हैं। हाउसिंग बोर्ड(सीएचबी) में ई बोली लगाने की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई। शुरू में सीएचबी ने एक रेजिडेंशियल और एक कामर्शियल प्रापर्टी बेचने के लिए ई बोली आमंत्रित की है।
विज्ञापन


इनकी बोली 8 फरवरी को तीन बजे तक दी जा सकती है। सीएचबी के अनुसार रेजिडेंशियल प्रापर्टी की बिड 50 हजार और कामर्शियल प्रापर्टी के लिए एक लाख रुपये बढ़ाकर बोली लगानी जरूरी है। इससे यह भी पता चल जाएगा कि कौन कितने की बिड दे रहा है। सीएचबी के अनुसार ई नीलामी में बोली देने के लिए पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 1500 रुपये अलग से फीस अदा करनी होगी, जिस पर 15 प्रतिशत सर्विस टैक्स भी लगेगा।

प्रापर्टी से जुड़े सभी नियम एवं शर्ते सीएचबी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सीएचबी  पहली बार ई बिड (बोली) की सुविधा दे रहा है। इसके तहत हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-63 के 17 और मनीमाजरा का एक फ्लैट की नीलामी भी ई बोली के माध्यम से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उठाया यह कदम

chandigarh housing board - फोटो : File Photo
इसलिए उठाया यह कदम
नीलामी प्रभावित न हो इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने नीलामी का यह तरीका अपनाया है। कई बार लोग बोली ज्यादा बढ़ सके इसके लिए आवेदन करने वाले लोग अपना एक समूह बना लेते हैं और समझौता करके बोली की राशि बढ़ने नहीं देते हैं। इसके साथ ही प्रभावशाली व्यक्तियों को भी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

आगे से प्रापर्टी की नालीमी ई बोली द्वारा ही की जाएगी। इससे जहां बोर्ड को फायदा है, वहीं सही जरूरतमंद ही फ्लैट खरीद पाएंगे। ई बोली के माध्यम से काफी पारदर्शिता भी आएगी।
मनिंदर बैंस, चेयरमैन, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें