पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की ओर से अपने अनुयायियों के लिए संदेश जारी जारी किया है। राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास ने अपने सभी अनुयायियों से कहा है कि वे जिस पार्टी और प्रत्याशी को उपयुक्त समझते हैं, उसे ही वोट दें। डेरे की ओर से किसी भी अनुयायी को विधानसभा चुनाव में मतदान के बारे में कोई भी बंदिश नहीं लगाई गई है।
शुक्रवार को डेरा ब्यास में प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुखों की बैठक के बाद डेरे की संगत के लिए जारी किए गए संदेश में कहा गया कि डेरा ब्यास किसी भी पॉलिटिकल पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करता। हमारा किसी पार्टी के साथ कोई ताल्लुक नहीं है। संगत को अपने वोट का अपनी मर्जी के साथ और पूरी सूझबूझ के साथ इस्तेमाल करने का पूरा पूरा हक है।
संगत किसी भी तरह, किसी सेवादार, किसी जत्थेदार या किसी अथारिटी के प्रेशर में न आए और न ही किसी से प्रभावित होकर वोट करे। मतदान का समय के समय हमें इस तरह की अफवाहों से बचना चाहिए। हम जिस उदेश्य के लिए संतमत के साथ जुड़े हैं हमें उस उदेश्य को हमेशा यद रखना चाहिए साथ ही संतमत के उसूलों पर कायम रहना चाहिए। यह डेरा ब्यास जिला अमृतसर के आफिशियल नोटिस बोर्ड पर लगा है।