फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई चंडीगढ़ियो ! लग गई टीके की पहली खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत चंडीगढ़ ने चिह्नित आबादी को टीके की पहली खुराक लगाए जाने का लक्ष्य शनिवार को पूरा कर लिया। प्रशासन ने इसके लिए 15 अगस्त की डेडलाइन तय की थी। स्वास्थ्य विभाग ने तय समय से एक दिन पहले 18 वर्ष से ऊपर की चिह्नित आबादी में शामिल 729822 शहरवासियों के लक्ष्य से आगे बढ़कर 732368 लोगों को टीके की पहली खुराक लगा दी है। तय डेडलाइन की पूर्व संध्या (14 अगस्त) पर रिकार्ड 13032 लोेगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजित त्रेहन का कहना है कि पोर्टल पर स्थान का विकल्प न होने के कारण अन्य प्रदेशों से आने वाले लाभार्थियों को पहली खुराक लगाने का क्रम आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत परिणाम को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चंडीगढ़ को देश के उत्कृष्ट प्रदेशों में स्थान प्रदान किया है। इस श्रेणी में चंडीगढ़ के अलावा असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यह स्थान अभियान के तहत दुष्प्रभाव से बचाव के लिए बेहतर प्रबंधन के लिए दिया गया है। बता दें कि चंडीगढ़ में टीका लगवाने के बाद अब तक महज तीन लोगों ने परेशानी की शिकायत की है। इसके लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार उन तीनों पर टीके के दुष्प्रभाव की पुष्टि नहीं हुई है।
बॉक्स
208 दिन में लक्ष्य किया पूरा
कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत 16 जनवरी 2021 को किया गया था। शुरूआती दौर में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 3 फरवरी को अग्रिम पंक्ति केकर्मचारियों को भी अभियान से जोड़ा गया। जिसकेबाद एक मार्च से जनता को टीका लगवाने का अवसर प्राप्त हुआ। इसमें भी बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को प्राथमिकता दी गई। 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को सबसे अंत में14 मई को टीका लगवाने की अनुमति प्रदान की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे अंत में जुड़े युवा अभियान में सबसे तेजी से टीका लगवाने वाले बन गये।
विज्ञापन

इनसेट-
अब तक की उपलब्धि
खुराक टीकाकरण प्रतिशत में
पहली खुराक 732368 100.35
दूसरी खुराक 243975 33.43
स्वास्थ्यकर्मी 26847 97.77
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी 48329 198.05
कोट
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शहर की टारगेट आबादी को जल्द से जल्द पहली खुराक देना बहुत जरूरी था। अभियान के लिए बनाई गई कार्य योजना की सफलता का श्रेय स्वास्थ्य विभाग की टीम को जाता है, जिनकी बदौलत हमने तय समय सीमा से पहले ही लक्ष्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन

-डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें