फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी और नॉन एसी बसों का किराया होगा समान, जल्द जारी होंगे आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में एयर कंडीशनर (एसी) बसों में भी अब नॉन एसी बसों जितना ही किराया चुकाना होगा। फरवरी तक प्रशासन की तरफ से यब सुविधा दी जाएगी, क्योंकि इस दौरान बसों में एसी का इस्तेमाल नहीं होता है। प्रशासन की तरफ से सप्ताह के अंदर इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार ये आदेश देरी से जारी किए जा रहे हैं, जबकि इससे पहले पिछले कुछ साल से नवंबर माह में ही आदेश जारी कर दिए जाते थे। परिवहन विभाग के निदेशक ने बताया कि पिछले कुछ सालृ से सर्दियों में एसी बसों का किराया नॉन एसी बसों के बराबर कर दिया जाता है। इस संबंध में अधिकारियों से फाइल मंगाई है। एक सप्ताह के अंदर इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
बता दें कि अभी फिलहाल एसी बसों में पहले वाला ही किराया चल रहा है, जबकि सर्दी का सीजन शुरू होने के चलते एसी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। यही कारण है कि शहरवासियों को नॉन एसी बसों से अधिक किराया देना पड़ता है। शहर में एसी बसों में पहले पांच किलोमीटर के 15 और उसके बाद किलोमीटर के हिसाब से 20 से 30 रुपये चुकाने पड़ते हैं, जबकि नॉन एसी बसों में पहले पांच किलोमीटर के 10 रुपये और उसके बाद किलोमीटर के हिसाब से 15 और 25 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। प्रशासन के आदेशों के बाद लोगों को एसी बसों में भी नॉन एसी वाला ही किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें