फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुनर्वास योजना-1979: 16 अगस्त से होगा आवंटियों का सबसे बड़ा सर्वे, कई दस्तावेजों की होगी जांच

Mon, 14 Aug 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एस्टेट ऑफिस की तरफ से चंडीगढ़ पुनर्वास योजना-1979 के तहत यह मकान 30 से 32 साल पहले आवंटित किए गए थे। जिन इलाकों में सर्वे होना है, उन्हें इलाकों में कई मकान दो से तीन बार तक बिक चुके हैं। सर्वे की खबर ने हजारों लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है, क्योंकि एस्टेट ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि लोगों को आवंटन पत्र भी दिखाना होगा।
विज्ञापन
Chandigarh eState Office - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुनर्वास योजना-1979 के तहत जिन-जिन इलाकों में लोगों को मकान दिए गए हैं। 16 अगस्त से उनमें रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के लिए एस्टेट ऑफिस सबसे बड़ा सर्वे करने जा रहा है। मकानों में रहने वाले लोगों को आवंटन पत्र से लेकर कई दस्तावेज दिखाने होंगे। सर्वे ने लोगों की धड़कन बढ़ा दी है।

विज्ञापन


एस्टेट ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार नौ हफ्तों में यह सर्वे पूरा होगा। इसकी शुरुआत 16 अगस्त को सेक्टर-25 से होगी। सर्वे के लिए विभाग ने दो-दो कर्मचारियों की 15 टीमें बनाई हैं, जो हर हफ्ते अलग-अलग इलाकों में जाकर करेंगे। इस सर्वे का उद्देश्य पुनर्वास कॉलोनियों में संपत्ति के स्वामित्व रिकॉर्ड में सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। 

यह भी पढ़ें: बिगड़े बोल: कैथल रैली में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का विवादित बयान, कहा-BJP को वोट देने वाले राक्षस
विज्ञापन


एस्टेट ऑफिस के अनुसार अनुमान है कि इस पहल से इन कॉलोनियों के संपत्ति रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। सेक्टर-25 में तीन हफ्ते तक सर्वे होगा। इसके बाद चौथे हफ्ते से सेक्टर-26 (फेज-दो, तीन), 29, खुड्डा लाहौरा, राम दरबार, 37, मौलीजागरां, 32, डड्डूमाजरा और 38 में नौ हफ्ते तक सर्वे का कार्य जारी रहेगा। 

बता दें कि पिछले साल चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने भी शहर के सभी स्मॉल फ्लैट्स में सर्वे कराया था। इस दौरान कई मकान ऐसे मिले थे जो आवंटित किसी और को किए गए थे, लेकिन अब उनमें कोई और रह रहा है। इसके बाद बोर्ड ने इनमें से कई लोगों को नोटिस भी भेजा था।
विज्ञापन


कई मकान बिक चुके
एस्टेट ऑफिस की तरफ से चंडीगढ़ पुनर्वास योजना-1979 के तहत यह मकान 30 से 32 साल पहले आवंटित किए गए थे। जिन इलाकों में सर्वे होना है, उन्हें इलाकों में कई मकान दो से तीन बार तक बिक चुके हैं। ऐसे में सर्वे की खबर ने हजारों लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है, क्योंकि एस्टेट ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि लोगों को आवंटन पत्र भी दिखाना होगा। हालांकि विभाग की तरफ से कहा गया है कि वह सिर्फ अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करना चाहते हैं, इसलिए ही यह सर्वे किया जा रहा है। लेकिन सर्वे के बाद क्या होगा, यह सोचकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।

मांगे जा सकते हैं ये दस्तावेज
1. रहने वाले की पहचान और पते का प्रमाण
2. आवंटन पत्र
3. जीपीए/एसपीए/एटीएस/वसीयत की कॉपी
4. कोई अन्य दस्तावेज जो मूल आवंटी के साथ संबंध स्थापित करता हो
5. किराएदारी स्थल पर स्थायी कब्जे को प्रदर्शित करने वाला कोई भी दस्तावेज
6. मकान के स्वामित्व का समर्थन करने वाले दस्तावेज
7. आधार नंबर, वोटर कार्ड
8. कब्जे के सत्यापन के लिए किराए की रसीद

पहला हफ्ता
16 अगस्त से 22 अगस्त
सेक्टर-25 (मकान नंबर- 1 से 1500)

दूसरा हफ्ता
23 से 29 अगस्त
सेक्टर-25 (1500 से 3000)

तीसरा हफ्ता
30 अगस्त से 05 सितंबर
सेक्टर-25 ( 3000 से 4045)
सेक्टर-26, फेज-एक (1 से 614)

चौथा हफ्ता
06 सितंबर से 12 सितंबर
सेक्टर-26 फेज-दो (1 से 437)
फेज-तीन (1 से 192) और टेनामेंट साइट (701/1 से 732/40)

पांचवां हफ्ता
13 सितंबर से 19 सितंबर
सेक्टर-29 (1430/1 से 1459/28)
सेक्टर-30, (1401/01 से 1692/2)

छठा हफ्ता
20 सितंबर से 26 सितंबर
खुड्डा लाहौरा (1 से 400)
रामदरबार (1 से 1100)

सातवां हफ्ता
27 सितंबर से 03 अक्तूबर
रामदरबार 1101 से 1507)
सेक्टर-37 (2001 से 2344)
मौलीजागरां (1 से 575)

आठवां हफ्ता
04 अक्तूबर से 10 अक्तूबर
मौलीजागरां (576 to 957)
सेक्टर-32 (2001 to 2017/40)
डड्डूमाजरा (2001 to 2440)

नौवां हफ्ता
11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर
सेक्टर-38ए (515 से 756/2)
सेक्टर-38सी (2441 से 2620)
सेक्टर-38डी (3180 to 3323)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें