फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 कर्मचारियों से थाने में एसआईटी ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे यूनियन के नेताओं समेेत 8 नामजद व अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने सोमवार को 25 कर्मचारियों से पूछताछ की। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने नोटिस भेजकर सोमवार सुबह 10 बजे कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। उधर, इस मामले में आईजी ओमवीर बिश्नोई के निर्देश पर एसपी केतन बंसल के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई है। सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्य कई सर्मथक भी थाने पहुंचे। कर्मचारियों को पूछताछ के बाद वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 23 फरवरी को एस्मा के अंतर्गत अनिवार्य सेवाओं को बाधित करने, धारा 188 के अतंर्गत जिलाधिकारी के नियमों की अवहेलना करने और धारा 341 के अंतर्गत सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें