फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़वासी अब घर बैठे ऑनलाइन देखें बिजली का बिल, ये रहा तरीका

Thu, 18 Jan 2018 02:04 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
online electricity bill
विज्ञापन
चंडीगढ़वासी अब घर बैठे हर महीने बिजली का बिल ऑनलाइन जान सकेंगे। बिजली विभाग जल्द बिल की हार्ड कापी भेजना बंद करने जा रहा है। बिजली विभाग ने पिछले साल उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बिल भेजना शुरू किया था। अब अधिकृत वेबसाइट और ई-संपर्क की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन इलेक्ट्रिसिटी बिल देखने का सिस्टम शुरू किया गया है ताकि लोग घर बैठे ऑनलाइन बिल पता कर सकें।
विज्ञापन


बिजली विभाग केसुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एमपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बिल जनरेट करने से उपभोक्ताओं को यह भी पत चल जाएगा कि किस महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च की है। चंडीगढ़ बिजली विभाग की ओर से जारी बिल अब उपभोक्ता ऑनलाइन देख सकेंगे। ऑनलाइन ही डुप्लीकेट बिल भी जनरेट कर सकेंगे।

इस तरह देखें ऑनलाइन बिल
उपभोक्ताओं को विभाग की अधिकृत वेबसाइट  www.chdengineering.gov.in पर लॉगिन करना पड़ेगा। वेबसाइट पर  इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के दिए गए लिंक पर क्लिक कर चेक यूअर बिल पर क्लिक करें। इसके बाद अपना अकाउंट और मीटर नंबर डालकर विंडो पर दिए गए कोड को डालें। इसके बाद शो बिल पर क्लिक कर हर महीने का बिल पता कर सकेंगे।
विज्ञापन


ई-संपर्क की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे
एमपी सिंह ने बताया कि विभाग ने अब ई-संपर्ककी अधिकृत वेबसाइट पर बिल देखने की शुरुआत कर दी है। उपभोक्ता www.sampark.chd.nic.in पर लॉगिन करें। ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक कर ऑनलाइन इलेक्ट्रिसिटी बिल पर जाएं। इसके बाद अकाउंट और मीटर नंबर दर्ज कर विंडो पर दिखाए गए कोड को डालें। इसके बाद शो बिल पर क्लिक करते ही उपभोक्ता अपने हर महीने के बिल को देख सकेंगे।

लगभग 2.15 लाख उपभोक्ता
शहर में लगभग 2.15 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। उनमें से 1.75 लाख के करीब घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, बाकी व्यावसायिक व इंडस्ट्री उपभोक्ता हैं। घरेलू बिल हर दो महीने पर आता है, जबकि व्यावसायिक बिल हर महीने जनरेट किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें