सड़कों पर कहीं टहनियां लटक रही हैं तो कहीं पेड़ ही झुके हुए हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका रहती है।
नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि उन्हें शहर में नंबरिंग के आधार पर सभी जगहों के बारे में पेड़ों की सूची नहीं सौंपी गई है, जबकि हुडा अधिकारी सेक्टरों में इसकी जिम्मेवारी नगर निगम पर थोप रहे हैं।
अधिकतर सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड तक पेड़ों की टहनियां सड़कों पर लटक रही हैं। कुछ जगह 15 तो कई जगह 20 फीसदी पेड़ों की टहनियां सड़कों पर ही हैं।
सेक्टर-15/16 डिवाइडिंग रोड पर बेल फैक्ट्री के सामने एक पेड़ की टहनी को काटा गया, लेकिन इसका कुछ हिस्सा अब भी सड़क पर है। यह कभी भी हादसे की वजह बन सकता है।
सेक्टर-15 निवासी ए. शर्मा ने कहा कि सुबह ट्रैफिक ज्यादा होता है, इसलिए इस समय हादसे की ज्यादा आशंका बनी रहती है।
रात के वक्त अगर स्ट्रीट लाइट खराब हुई तो हादसे की आशंका और भी बढ़ जाती है। वहीं, सेक्टर-15/16 डिवाइडिंग रोड से जुड़े हुडा अधिकारी ने कहा कि इसकी जिम्मेवारी नगर निगम की है।