फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनौर की करीबी बताकर मां बेटी से ठगे 83 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जेल में बंद सेक्टर-51 निवासी महिला मंजीत कौर के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में 83 लाख रुपये ठगी की एक और एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी महिला ने खुद को चंडीगढ़ के पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की करीबी बताकर सेक्टर-51 स्थित चंडीगढ़ पुलिस कोऑपरेटिव सोसाइटी निवासी मां-बेटी को फ्लैट दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी महिला को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। बीते शुक्रवार को आरोपी महिला के खिलाफ डॉक्टर और बिजनेसमैन से पांच करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी महिला के खिलाफ अब तक धोखाधड़ी के सात मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-51 स्थित चंडीगढ़ पुलिस कोऑपरेटिव सोसाइटी निवासी सरबजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खुद को सोशल वर्कर बताने वाली मंजीत कौर उनकी सोसाइटी में आती-जाती रहती थी। मंजीत कौर ने कहा यदि वह फ्लैट लेना चाहते हैं तो वह दिलवा सकती है। सेक्टर-51 में चार एचआईजी फ्लैट खाली पड़े हैं। उसने फ्लैट के लिए 65 लाख रुपये मांगे। सरबजीत कौर ने अलग-अलग किस्तों में 38 लाख रुपये दे दिए।
इसी बीच सरबजीत कौर ने अपनी मां तलविंदर कौर से भी फ्लैट लेने के बारे में बात की। हल्लोमाजरा स्थित दीप कांप्लेक्स निवासी तलविंदर ने कहा कि वह भी एक फ्लैट लेना चाहती हैं। मंजीत कौर ने तलविंदर कौर से भी 65 लाख रुपये मांगे। तलविंदर कौर ने भी मंजीत कौर को 45 लाख रुपये दे दिए। मंजीत कौर ने मां-बेटी से कहा कि बाकी के रुपये फ्लैट मिल जाने के बाद देने होंगे, लेकिन बाद में टाल-मटोल करती रही। सरबजीत कौर ने कहा कि अखबारों में खबरें प्रकाशित होने पर पता चला कि मंजीत कौर कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुकी है।
विज्ञापन

डॉक्टर समेत दो लोगों से की थी पांच करोड़ की ठगी
मंजीत कौर के खिलाफ पुलिस ने बीते शुक्रवार को एक बिजनेसमैन और डॉक्टर से एचआईजी फ्लैट दिलवाने के नाम पर पांच करोड़ 54 हजार रुपये की ठगी के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी मंजीत कौर ने वर्ष 2018 में जीरकपुर के पीरमुछल्ला निवासी बिजनेसमैन विशाल सागर से सेक्टर-43 में शोरूम, सेक्टर-51 में फ्लैट और सेक्टर 38 वेस्ट में डुप्लेक्स अलॉट करवाने के नाम पर चार करोड़ 35 लाख 66 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। वर्ष 2016 में सेक्टर-24 ए निवासी डॉ. देवाशीष बसु से सेक्टर-38 वेस्ट में एचआईजी फ्लैट अलॉट करवाने के नाम पर 69 लाख 88 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें