फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना से सात की मौत, 189 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से से जहां 7 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 189 नए संक्रमित मिले। मृतकों में 4 चंडीगढ़, 2 पंचकूला और एक मरीज मोहाली का रहने वाला था। वहीं, नए संक्रमितों में 74 चंडीगढ़, 90 मोहाली और 25 पंचकूला के हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रविवार को जिन चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनकी पहचान सेक्टर-29 निवासी 70 वर्षीय महिला, मलोया निवासी 62 वर्षीय महिला, सेक्टर-42 निवासी 71 वर्षीय पुरुष और रामदरबार निवासी 55 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई। ये सभी कोरोना के साथ-साथ पहले किसी न किसी रोग से ग्रसित चल रहे थे। वहीं, रविवार को 162 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। नए संक्रमितों में मनीमाजरा के 9, सेक्टर 30 के तीन, सेक्टर-31 के सात, सेक्टर-37 के चार, सेक्टर-39 के दो लोग शामिल हैं। कोरोना से अब तक 772 लोगों की मौत हो चुकी है, 60659 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें