चंडीगढ़ कांग्रेस ने शनिवार को अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर श्रद्धा सुमन आर्पित किए। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी और संघर्ष पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित जवाहर लाल नेहरू नौ बार जेल गए और कुल 3259 दिन वहां पर बिताए। वे सबको साथ लेकर चलने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि 1951 में देश की पहली आईआईटी की स्थापना खड़गपुर हुई। आजादी के बाद प्रधानमंत्री बनने पर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की माली हालत को सुधारने का काम किया और देश में औद्योगिकीकरण की नींव रखी।
कार्यक्रम में पवन शर्मा, हरफूल कल्याण, जगजीत गोरा कंग, मोहहमद सादिक, दीपा दुबे, मनजीत चौहान, दविंदर लुबाना, जीत सिंह बहलाना, सतीश कैंथ, हरजिंदर बावा, नरिंदर रिंकू, प्रेमलता, जाहिद परवेज खान, ममता राणा, ज्योति हंस, ओम लता, रामकरण, अभय चंदेल, कालू राम, रामसरूप, सतीश मचल, देव राज, मदन लाल व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन किया।