फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निगम में मेयर को गिफ्ट की झाड़ू, बोले- सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा

Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने निगम में मेयर को गिफ्ट की झाड़ू
विज्ञापन
स्वच्छता में शहर के खराब प्रदर्शन से नाराज कांग्रेसियों ने मेयर पर निशाना साधा है। सोमवार को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मेयर आशा जसवाल को उपहार में झाड़ू भेंट किए। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी ने बताया भाजपा शासित नगर निगम की स्वच्छ भारत अभियान की सच्चाई सामने आ चुकी है। चंडीगढ़ दूसरे पायदान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। जब नगर निगम कांग्रेस के पास था, तब सफाई व्यवस्था में शहर हमेशा नंबर एक और दूसरे स्थान पर ही रहता था।
विज्ञापन


केसरी ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा नगर निगम पर काबिज हुई है, चंडीगढ़ साफ सफाई के मामले में प्रतिदिन पिछड़ता जा रहा है। शहर की सांसद किरण खेर हो या मेयर सब सफाई के नाम पर झाड़ू के साथ फोटो खिंचाते नजर आते है। ऐसी तस्वीरें केवल सोशल मीडिया पर दिखाने में नंबर एक है, लेकिन सही मायने में शहर सफाई व्यवस्था में पिछड़ चुका है। इस पर चिंता जाहिर करते हुर केसरी ने निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर को गिफ्ट में झाड़ूू भेंट की।

वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा ने अपनी खामियां छिपाने के लिए स्वच्छता में चंडीगढ़ की रैंकिंग गिरने का दोष जनता पर मढ़ दिया।  इस दौरान युवा कांग्रेस के सचिव संजीव बिरला , आशीष गजनवी , प्रदीप कुमार , संदीप सिंह हनी , अशवनी बहोत, शकील खान, करण, सागर, रविंद्र सिंह, संदीप कुमार और अक्षय भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें