फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अकाउंट बनाकर युवती को किए मैसेज, फिर दोस्तों से मांगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फेसबुक पर युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर परेशान करने के आरोप में साइबर सेल ने सोलन (हिमाचल प्रदेश) निवासी चेतन चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने फर्जी अकाउंट से युवती और उसके दोस्त को गलत मैसेज भेजे। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 निवासी युवती ने आरोप लगाया कि फरवरी 2022 में किसी ने उसका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इस बारे में युवती को तब पता चला जब उसके दोस्त ने उसे बताया कि उसे उसके अकाउंट से कुछ गलत संदेश मिले थे। अन्य फेसबुक मित्रों ने भी इस बारे में जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने फेसबुक पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन फेसबुक ने फर्जी अकाउंट ब्लॉक नहीं किया। इसके बाद आरोपी फर्जी अकाउंट से युवती के परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे मांगने लगा। फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क करने पर आरोपी ने युवती को धमकी दी और युवती और उसके दोस्तों की तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लेकर स्टेट्स के रूप में पोस्ट करने लगा। शिकायतकर्ता ने मार्च 2022 में एसएसपी विंडो पर शिकायत दी। इसके बाद साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें